Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»मजलूमों को उनका हक दिलाने के लिए है भारत जोड़ो न्याय यात्रा : गुलाम
    Uncategorized

    मजलूमों को उनका हक दिलाने के लिए है भारत जोड़ो न्याय यात्रा : गुलाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद समाज के हर तबके को उनका हक और न्याय दिलाने का है. ये बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने प्रदेश कांग्रेस के विस्तारित कार्य समिति की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी यात्रा होगी, जिसमें राहुल जी 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. यह यात्रा 17 राज्यों के लगभग 100 जिलों से गुजरेगी. जिसमें झारखंड के भी 13 जिले शामिल है. झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा 8 दिनों में तय होगी. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश में भाईचारगी को कायम रखना है. गरीबों, युवाओं, महिलाओं की आवाज को उठाने की यात्रा थी और न्याय यात्रा मजलूम वंचितों को उनका हक दिलाने की हो रही है. कांग्रेस का यह संघर्ष तब तक जारी रखेगा जब तक इस देश में नफरत का माहौल दूर न हो जाए.

    झारखंड में ऐतिहासिक होगी यात्रा

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यात्रा की सफलता को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यात्रा के मद्देनजर झारखंड के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी. पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को इसमें भागीदार बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य ही झारखंड में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का है. बैठक के बाद से ही सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यकर्ता को इस यात्रा की निमित्त तैयारी के संदर्भ में न्याय यात्रा के संदेशों को प्रचारित करने, जिला, प्रखंड स्तर पर प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया के माध्यम प्रचारित प्रसारित करने का निर्देश दिया.

    कार्यकर्ताओं को मिला टास्क

    उन्होंने कहा कि राहुल जी के संदेशों को पर्चा, पोस्टर, स्टीकर के द्वारा जन-जन के बीच पहुंचाने की जरूरत है. झारखंड के सभी चौक-चौराहों पर झंडा, बैनर, होर्डिंग आदि के माध्यम से यात्रा कार्यक्रम को प्रचारित करने,न्याय यात्रा को देखते हुए प्रत्येक जिला में कंट्रोल रूम की स्थापना करने, सामाजिक संगठनों, इंडिया गठबंधन दलों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ,अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पेशेवर खिलाड़ियों,कलाकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, विशेष कार्य हेतु उच्च स्तरीय सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड तीसरा ऐसा राज्य होगा जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिनों तक चलेगी. हमें मौका मिला है कि झारखंड में इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं. जिस जिले से यात्रा नहीं गुजरेगी वहां के कांग्रेसजनों को भी बढ़-चढ़कर इस यात्रा में भाग लेना है. झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना होगा कि हम पूरे देश में इस यात्रा को सफल बनाने में अव्वल दर्जा प्राप्त करें.

    ये रहे मौजूद

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता ज्योति सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, अकेला यादव, अनूप सिंह, अम्बा प्रसाद, नमन विक्सल कोन्गाड़ी, सोना राम सिंकू, राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, डॉ इरफान अंसारी, पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, ममता देवी समेत अन्य मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दस किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    अकेला यादव अनूप सिंह अम्बा प्रसाद आज की खबर करंट न्यूज कार्यकर्ता गीता कोड़ा जलेश्वर महतो जिला अध्यक्ष जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर झारखण्ड डेली न्यूज डॉ इरफान अंसारी ताजा खबर नमन विक्सल कोन्गाड़ी न्यूज हेडलाइन प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप यादव प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के पदाधिकारी बन्धु तिर्की बादल पत्रलेख भारत जोड़ो न्याय यात्रा भूषण बाड़ा मंत्री बन्ना गप्ता मुख्य समाचार रांची राजेश कच्छप लेटेस्ट न्यूज शहजादा अनवर सिटी न्यूज सोना राम सिंकू स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुरक्षा कर्मियों को बंधक बना कर लूट लिए 70 लाख रुपये, दस अपराधी धराये
    Next Article तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर महिला की मौत, लोगों ने जाम की सड़क

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    क्राइम

    रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

    May 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.