रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सीआईडी थाने में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है.
गिरफ्तार लोगों में जेपीएससी की श्वेता गुप्ता शामिल हैं. वहीं परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी टीडीपीएल से अभय कुमार, राजवीर सिंह और एजेंसी के दो अन्य कर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि सीआईडी ने प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसी अब परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

