Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, राँची में बुधवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संवाद–2026 का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड की नौ भाषाओं कुडुख, मुंडारी, हो, संथाली, नागपुरी, खड़िया, खोरठा, पंचपरगनिया और कुरमाली से जुड़े करीब 200 शिक्षक, विद्वान, शोधार्थी, विद्यार्थी और भाषा प्रेमी शामिल हुए. कार्यक्रम में सभी भाषाओं की मौजूदा स्थिति, शिक्षा, शोध, संरक्षण और विकास को लेकर चर्चा की गई.

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बंधु तिर्की और अन्य विद्वानों ने दीप जलाकर की. इस दौरान जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के दिवंगत विद्वानों को श्रद्धांजलि भी दी गई.

    मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की मातृभाषाओं को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और शोध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि झारखंड की भाषाएँ यहां की संस्कृति और पहचान से जुड़ी हुई हैं. इन भाषाओं के संरक्षण और विकास के लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करना होगा.

    अलग-अलग समूहों में हुई चर्चा, तैयार हुआ 11 सूत्री मांग-पत्र

    कार्यक्रम के दौरान नौ भाषाओं के शिक्षक, विद्वान, शोधार्थी और विद्यार्थी अलग-अलग समूहों में बैठे. सभी ने अपनी-अपनी भाषा की स्थिति और उससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. शिक्षा में भाषाओं को बढ़ावा देने, शोध के अवसर बढ़ाने, संरक्षण और विकास के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी सुझाव रखे गए.

    चर्चा के बाद सभी समूहों के सुझावों को मिलाकर 11 सूत्री मांग-पत्र तैयार किया गया. इसे बंधु तिर्की को सौंपा गया, ताकि मांगों को राज्य सरकार के सामने रखा जा सके. प्रतिभागियों ने कहा कि झारखंड की जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाएँ केवल बोलचाल का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे राज्य की संस्कृति, इतिहास, लोकज्ञान और पहचान जुड़ी हुई है. इसलिए इनके संरक्षण के लिए ठोस नीति, पर्याप्त बजट और संस्थागत व्यवस्था जरूरी है.

    भाषा बचाओ मोर्चा का गठन, 10 सितंबर को निकलेगी भाषा यात्रा

    कार्यक्रम में “जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाओ मोर्चा” के गठन की घोषणा की गई. साथ ही, 10 सितंबर 2026 को राज्यभर में “जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा यात्रा” निकालने का निर्णय लिया गया.

    मौके पर डॉ. शकुंतला मिश्र, श्रीमती मेरी क्लोडिया सोरेंग, डॉ. मनसिद बड़ायउद, डॉ. बी.एन. ओहदार, डॉ. हरि उरांव, डॉ. दीनबंधु महतो, डॉ. सरस्वती गगराई, डॉ. वृन्दावन महतो सहित डॉ. प्रकाश चंद्र उरांव, डॉ. खालिक अहमद, राजा राम महतो, बिनाधर सांडिल, जगदीश उरांव, डॉ. बसंत कुमार और विक्की मिंज समेत विभिन्न भाषाओं से जुड़े शिक्षक, विद्वान, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे.

    डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान
    Next Article जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.