Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने 14वीं जेपीएससी का परिणाम रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.
    प्रक्रिया पारदर्शी तो इस्तीफा क्यों

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि जेपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के बजाय युवाओं से आवेदन शुल्क के नाम पर पैसे वसूल रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी तो जेपीएससी चेयरमैन के इस्तीफे की नौबत क्यों आई.

    सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच हो

    शशांक राज ने सरकार की ओर से कराई जा रही सीआईडी जांच पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब जांच एजेंसियां राज्य सरकार के अधीन हैं, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है. उन्होंने सीआईडी जांच और पुलिस कार्रवाई को महज आईवॉश बताते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की.

    उन्होंने कहा कि आरटीआई के जरिए अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं. साथ ही, जेपीएससी की नियमित परीक्षा कैलेंडर व्यवस्था नहीं होने से युवाओं में नाराजगी है. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक 14वीं जेपीएससी परिणाम रद्द कर निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक भाजयुमो का आंदोलन जारी रहेगा.

    प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल ने सरकार को युवा विरोधी बताया. वहीं, रांची महानगर जिलाध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि युवाओं की आवाज को पुलिस बल के सहारे दबाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    Also Read : कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    14वीं JPSC भाजयुमो ने घेरा कार्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट
    Next Article 14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.