Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 22, 2026Updated:July 22, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और सही प्रशिक्षण देने की है. JFTI के जरिए राज्य के युवाओं को फिल्म और टेलीविजन से जुड़ी नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा. इससे वे सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि OTT और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाने के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकेंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  बुधवार को झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच  हुई एमओयू  के दौरान कही.

    झारखंड के युवाओं के लिए फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में आगे बढ़ने का रास्ता अब और आसान होगा. राज्य सरकार ने युवाओं के हुनर को निखारने के लिए झारखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.

    साउंड से डायरेक्शन तक सीखेंगे युवा

    JFTI के शुरुआती दौर में शॉर्ट-ड्यूरेशन कोर्स शुरू किए जाएंगे. इनमें साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे कामों की ट्रेनिंग दी जाएगी. यानी फिल्म बनाने के पीछे की पूरी प्रक्रिया को युवा प्रैक्टिकल तरीके से सीख सकेंगे.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फिल्म बनाने की काफी संभावनाएं हैं. राज्य में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. दिल बेचारा, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की खूबसूरत लोकेशन के साथ यहां के कलाकारों में भी काफी दम है.

    उन्होंने कहा कि झारखंड के कई कलाकारों की प्रतिभा अभी सामने आनी बाकी है. JFTI ऐसे ही कलाकारों को खोजने, उन्हें प्रशिक्षण देने और आगे बढ़ाने का काम करेगा. मुख्यमंत्री ने डॉ. रामदयाल मुंडा की चर्चित पंक्ति “जे नाची से बाची” का जिक्र करते हुए कहा कि इस राज्य के लोगों के अंदर कला की प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे अब सही मंच देने की जरूरत है.

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकारों को सम्मान

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झारखंड के कई चर्चित फिल्मकारों को भी सम्मानित किया. इनमें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके बीजू टोप्पो, संथाल समुदाय से आने वाले रविराज मुर्मू, फिल्म आंगेन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा से जुड़े फिल्मकार, अनुज कुमार और कुडुख फिल्म एडपा काना के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निरंजन कुजूर शामिल रहे.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि JFTI और SRFTI का यह साथ झारखंड के कलाकारों के लिए नई शुरुआत है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यहां के युवा अपनी कला और हुनर के दम पर देश-दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करेंगे.

    झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड निरंजन कुजूर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन
    Next Article हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.