Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार होंगे जेडीयू के नए अध्यक्ष
    ट्रेंडिंग

    ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार होंगे जेडीयू के नए अध्यक्ष

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार जेडीयू के नए अध्यक्ष होंगे. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है. पार्टी नेताओं के अनुरोध के बाद नीतीश कुमार ने जेडीयू अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है. इससे पहले ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया. पार्टी ने उनका त्यागपत्र मंजूर भी कर लिया. बता दें कि आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के बाद ललन सिंह ने खुद कहा कि वह अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते हैं. कोई और इस जिम्मेदारी को संभाले. इसके बाद नीतीश कुमार से जेडीयू का अध्यक्ष बनने के लिए अनुरोध किया गया. फिर नीतीश कुमार ने इस जिम्मेदारी को लेने की बात को स्वीकार कर लिया.

    अब नीतीश पर बढ़ेगा लोड

    अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के साथ ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका भी निभाएंगे. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि आज शाम 5 बजे औपचारिक तौर पर इसका ऐलान किया जाएगा कि नीतीश कुमार ही पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे. नीतीश के अध्यक्ष बनने की खबर मिलने के बाद जेडीयू के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे. हालांकि, वे ललन सिंह और नीतीश कुमार में कोई खटपट होने की बात को नकारते हुए नजर आए.

    सारे बड़े फैसले लेंगे नीतीश कुमार

    बता दें कि कार्यकारिणी की बैठक में चार मुद्दों पर बात हुई है.  नीतीश कुमार को सभी राजनीतिक मामलों में बात करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है. 2024 में गठबंधन के लिए किस पार्टी से बात करनी है और किससे गठबंधन करना है, ये सब अब नीतीश ही तय करेंगे. पार्टी अध्यक्ष के तौर पर परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी.

    इसे भी पढ़ें: ALERT : WhatsApp की ये सेटिंग है ऑन, तो फोन हो सकता है हैक

     

     

    City News Current News Daily News Jdu Johar Live Lalan Singh Latest news Local News Main News News Headline Nitish kumar Today's News आज की खबर करंट न्यूज जेडीयू जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर नीतीश कुमार न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार ललन सिंह लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची डीसी राहुल सिन्हा को बंदोबस्ती का अतिरिक्त प्रभार, दुमका डीसी ए. दोड्डे को सिलेक्शन ग्रेड लेवल 13 में प्रमोशन
    Next Article कोरोना अलर्ट : 24 घंटे में कोरोना के 8 सौ नए मामले, JN.1 के 145 मरीज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.