Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 3:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»चीन से लगती सीमा पर अब सेना का पहले से ज्यादा फोकस: जनरल नरवणे
    देश

    चीन से लगती सीमा पर अब सेना का पहले से ज्यादा फोकस: जनरल नरवणे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज जोर देकर कहा कि सेना चीन से लगती सीमा पर अब पहले से अधिक ध्यान दे रही है और एक साथ दो मोर्चों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी संतुलन बनाया जा रहा है।
    दो सप्ताह पहले सेना की बागडोर संभालने के बाद सेना दिवस से पूर्व आज यहां वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में जनरल नरवणे ने चीन से लगती सीमा से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व के बीच दो शिखर बैठकों के बाद सीमा पर स्थिति बेहतर हुई है और वहां शांति तथा सौहार्दपूर्ण माहौल है।
    उन्होंने कहा कि साथ ही सेना इस बात से भी भलीभांति परिचित है कि पाकिस्तान और चीन दोनों तरफ से खतरा है। पहले पाकिस्तान से लगते पश्चिमी मोर्चे पर ही सेना का ज्यादा फोकस रहता था लेकिन अब उसका मानना है कि चीन से लगता उत्तरी मोर्चा भी उतना ही महत्वपूर्ण है और इसलिए दोनों के बीच संतुलन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेना दोनों मोर्चों पर एक साथ आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है। इस तरह की स्थिति में एक प्राइमरी फ्रंट होता है और दूसरा सेकेंडरी फ्रंट होता है। प्राइमरी फ्रंट पर ज्यादा तैनाती की जाती है और सेंकेंडरी फ्रंट पर प्रतिरोधक रूख अपनाया जाता है।
    सेना प्रमुख ने कहा कि इसके लिए ‘डूएल टास्क फोर्मेशन’ हैं जो आपात स्थिति में एक मोर्चें से दूसरे मोर्चें पर तैनात की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह सेना दोनों मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई करने में सक्षम है।
    चीन सीमा से लगते क्षेत्रों में ढांचागत विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वहां सड़कें, सैन्य साजो सामान भंडार और अत्याधुनिक हथियारों की तैनाती से संतुलन बनाया जा सकता है। सेना इस मोर्चे पर जरूरत के अनुसार अपनी क्षमता भी बढा रही है।
    दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन को सामरिकक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि सियाचित और शक्सगम घाटी में चीन और पाकिस्तान दोनों की ओर से खतरे को देखते हुए वहां नजर बनाये रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वहां पर एक फोर्मेंशन पश्चिमी और उत्तरी मोर्चे पर नजर बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि वह खुद सियाचित जाकर आये हैं और इस बात से अवगत हैं कि इस जगह पर दोनों मोर्चों पर एक साथ निपटने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
    उन्होंने कहा कि सेना खतरों के अनुसार उससे संबंधित संसाधनाें और जरूरतों को पूरा करती है और विभिन्न आयामों से संतुलन बनाने की कोशिश करती है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, आइये मिलकर गुरुजी के स्वप्नों के झारखण्ड का निर्माण करें
    Next Article अंतर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, रुपये बरामद

    Related Posts

    देश

    त्योहारी सीजन में ट्रेन रद्द और रूट में बदलाव… देखें पूरी लिस्ट

    October 23, 2025
    देश

    केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, बाबा की डोली निकली उखीमठ के लिए

    October 23, 2025
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई खराबी

    October 23, 2025
    Latest Posts

    SSP ने एक्टिव की शक्ति कमांडो और बाइक पेट्रोलिंग, चोरी व छेड़खानी पर कसेगी नकेल

    October 23, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बोले, जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य

    October 23, 2025

    CM और डिप्टी सीएम फेस के ऐलान पर बोले कैलाश यादव- अब साकार होगा नया बिहार का सपना

    October 23, 2025

    ऑपरेशन सतर्क : दो तस्करों को RPF ने दबोचा, रांची से बिहार ले जा रहे थे शराब

    October 23, 2025

    धनबाद में डायरिया का प्रकोप, एक बच्चे की मौ’त, 24 लोग प्रभावित

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.