Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM नीतीश का ऐलान- राज्य में युवाओं के लिए बनेगा ‘युवा आयोग’, नौकरी दिलाने में करेगा मदद
    ट्रेंडिंग

    CM नीतीश का ऐलान- राज्य में युवाओं के लिए बनेगा ‘युवा आयोग’, नौकरी दिलाने में करेगा मदद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवा आयोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन का ऐलान किया है. इस प्रस्ताव को आज हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी भी दे दी गई. यह आयोग राज्य के लाखों युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के रास्ते खोलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर देना और ट्रेनिंग के जरिए उन्हें तैयार करना है. इस आयोग में एक चेयरमैन, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे. खास बात यह है कि सभी की उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए. यानी सरकार अब युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में काम कर रही है.

    मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) July 8, 2025

    क्या करेगा ‘बिहार युवा आयोग’?

    यह आयोग निजी कंपनियों में बिहार के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने पर काम करेगा. साथ ही, जो युवा बिहार से बाहर पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं, उनके हितों की भी सुरक्षा की जाएगी. सरकार से जुड़े विभागों के साथ मिलकर यह आयोग नीतियां बनाने और लागू करने में मदद करेगा.

    नशे के खिलाफ भी अभियान

    इस आयोग की एक और बड़ी जिम्मेदारी होगी कि यह नशे और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों से युवाओं को दूर रखे. इसके लिए यह जागरूकता अभियान चलाएगा और युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा.

    जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया

    इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे चुनाव से पहले का स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि बिहार में IT हब, स्टार्टअप्स और बड़े रोजगार प्रोजेक्ट्स की जरूरत है. वहीं, कई लोग मुख्यमंत्री की इस पहल को दूरदर्शी कदम मान रहे हैं, जिससे युवाओं को दिशा मिलेगी.

    आने वाला वक्त तय करेगा असर

    अब सवाल ये उठता है कि क्या ये आयोग सिर्फ एक और सरकारी घोषणा बनकर रह जाएगा या सच में बेरोजगारी और पलायन की समस्या को हल कर पाएगा? क्या युवाओं को इसके ज़रिए असली लाभ मिलेगा? इन सभी सवालों का जवाब आने वाले वक्त में मिलेगा.

    लेकिन एक बात तो तय है कि इस घोषणा ने बिहार के नौजवानों के दिलों में उम्मीद की एक नई किरण जरूर जगाई है.

    Also Read :  झारखंड में शराब दुकानों की निगरानी अब होमगार्ड के हवाले

    Bihar Bihar Cabinet Decision Bihar Development bihar government Bihar news Bihar Youth Commission cabinet meeting Chief Minister Announcement Education Reform Employment Scheme Formation of Youth Commission Government Employment Scheme government scheme Nitish kumar Self-Reliant Youth Training Program youth employment Youth empowerment youth leadership Youth-Oriented Scheme आत्मनिर्भर युवा कैबिनेट मीटिंग ट्रेंनिंग प्रोग्राम नीतीश कुमार बिहार बिहार कैबिनेट निर्णय बिहार न्यूज बिहार युवा आयोग बिहार विकास बिहार सरकार मुख्यमंत्री घोषणा युवा आयोग गठन युवा नेतृत्व युवा रोजगार युवा सशक्तिकरण युवाओं के लिए योजना रोजगार योजना शिक्षा सुधार सरकारी योजना सरकारी रोजगार योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
    Next Article नीतीश कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026

    झारखंड में अब स्कूल- कॉलेज के बच्चों के सिलेबस में होगा एंटी ड्रग कैंपेन की पढ़ाई, मुख्य सचिव ने दिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को टास्क

    October 22, 2026

    जेपीएससी घोटालाः एल ख्यांगते सहित कुल 12 लोगों पर चार्जशीट दायर, जोहार लाइव ने तथाकथित गड़बड़ियों का सबसे पहले किया था खुलासा

    October 22, 2026

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.