Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवाकी कुसुमटोली में डायरिया से महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
    झारखंड

    देवाकी कुसुमटोली में डायरिया से महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के देवाकी कुसुमटोली गांव में डायरिया भयावह रूप लेता जा रहा है. डायरिया से ग्रसित कुसुमटोली गांव निवासी 30 वर्षीय प्रतिमा उरांव की मौत हो गई. इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे. वहीं परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसा. परिजनों ने सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार प्रतिमा को एक दो बार दस्त हुआ और उल्टी भी करने लगी. इसके बाद सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रतिमा ने दम तोड़ दिया.

    नंबर के चक्कर में गई जान

    मृतिका के देवर नीरज उरांव ने सदर अस्पताल गुमला पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. नीरज ने कहा बिगड़ती स्थिति को देखते हुए हमने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गुमला में भाभी प्रतिमा को एडमिट करने का फैसला लिया. हम कई बार इलाज के लिए निवेदन करते रहे लेकिन सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी का एक ही रटा रटाया जवाब मिला कि नम्बर से ही डॉक्टर देखेंगे. उनके नंबर के चक्कर में मेरी भाभी बेमौत मर गई. मृतका के तीन बच्चों के पालन पोषण और उनके भविष्य की चिंता सता रही है. बसन्दर उरांव पलायन कर ईंट भट्ठे में कमाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर में रहती थी. अब पुत्री 6 वर्षीय वंदना, 3 वर्षीय अनुष्का और डेढ़ वर्षीय नमन का पालन पोषण कैसे होगा, इसे लेकर परिजन चिंतित हैं.

    हर घर में है डायरिया के मरीज

    डायरिया से ग्रसित प्रतिमा की मौत के बाद कुसुमटोली गांव के ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है. क्योंकि 100 घर वाले गांव में सभी घरों के 1-2 सदस्य डायरिया की चपेट में हैं. प्रतिमा कि डायरिया से मौत की खबर सुनते ही लोगों में अपने और परिवारजनों के जीवन की संकट पर चिंता सताने लगी है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं है.
    अस्पताल आरोप गुमला घाघरा जोहार लाइव डायरिया देवाकी कुसुमटोली प्रखंड भयावह महिला की मौत लापरवाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन की टीम शहर में करेगी भ्रमण,  श्रद्धालुओं की सहुलियत का रहेगा ध्यान
    Next Article पुलिस ने ढिबरा लदा 3 वाहन पकड़ा, तीन गिरफ्तार,12 पर नामजद FIR

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    Latest Posts

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.