Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में छात्रों ने रोका काफिला तो भड़कीं डिप्टी सीएम, अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल
    बिहार

    बिहार में छात्रों ने रोका काफिला तो भड़कीं डिप्टी सीएम, अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिमी चंपारण : बिहार के बेतिया दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री रेणु देवी  छात्र नेताओं पर भड़क गईं और उनको खूब भला-बुरा कहा. वो इतने पर भी नहीं रुकीं और उनके लिए अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला, जिसके बाद रेणु देवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. डिप्टी सीएम का 16 सेकंड का वीडियो है, जिसमें छात्र संघ का सचिव जो आरा का है, उसे गुस्से में अपशब्द कह रही हैं.

    जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें डिप्टी सीएम अपनी गाड़ी में बैठी हैं और बाहर कुछ लोग खड़े हैं. गाड़ी में बैठे-बैठे ही रेणु देवी कह रहीं हैं कि ”तुम्हारा नेता जो सेक्रेटी है आरा का.. ‘ह*#@*’ और कहां का..तुम्हारा और नेता है..तो हम कहें हैं कि मोतिहारी या बेतिया करो..तो तुम्हारा नेता और सारे तुम कहते हो कि..नहीं मुजफ्फरपुर ही होगा तो करो मुजफ्फरपुर.’

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस संबंध में डिप्टी सीएम रेणु देवी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी. वहीं, उनके अन्य सहयोगी भी वायरल वीडियो को लेकर साफ-साफ बोलने से बचते दिखाई दिए.

    जानकारी के अनुसार यह वीडियो बेतिया का बताया जा रहा है. 13 नवंबर को डिप्टी सीएम रेणु देवी अपने विधानसभा क्षेत्र बेतिया में थीं, वो कहीं जा रही थीं इसी बीच वोकेशनल छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर उन्हें घेर लिया. वोकेशनल छात्र उसी दिन एमजेके कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन और अनशन कर रहे थे.

    दरअसल, छात्र बीआरए यूनिवर्सिटी के निर्णय का विरोध कर रहे थे और परीक्षा केंद्र को चंपारण में किये जाने की मांग कर रहे थे. इसी मांग को लेकर छात्र संघों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी का घेराव किया. छात्रों से घिरी रेणु देवी अचानक गुस्से में आ गईं और छात्र नेताओं की जमकर क्लास लगा दी. हालांकि, छात्रों के घेराव से रेणु देवी इतना गुस्सा हो गईं कि डिप्टी सीएम ने मर्यादा को लांघते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग कर दिया.

    बता दें कि 15 नवंबर से व्यवसायिक पाठ्यक्रम के छात्रों की परीक्षा होने वाली थी, जिसका परीक्षा केंद्र पहले मोतिहारी किया गया था, लेकिन यूनिवर्सिटी ने बदलकर मुजफ्फरपुर कर दिया, जिसके विरोध में छात्र कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. इनमें जिले के एमजेके कॉलेज और आरएलएसवाई कॉलेज के हजारों छात्र परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर आंदोलन में शामिल थे.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेलगांव स्टेडियम में शनिवार को झारखंड स्पीड स्केटिंग और स्केटबोर्ड चयन प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.