Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड का मौसम इन दिनों पूरा मूडी हो गया है। कभी धूप खिलखिलाती है, तो कभी बादल आकर उसे ढक लेते हैं। खासकर रांची में आज यानी रविवार सुबह से ही आसमान में धूप और बादलों के बीच लुका-छुपी का खेल चलता रहा। लोग घर से निकले तो धूप मिली, लेकिन थोड़ी देर में बादल घिर आए। कुल मिलाकर मौसम ने दिनभर लोगों को चौंकाए रखा।

    रांची में धूप-बादल की आंख-मिचौली

    राजधानी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कभी तेज धूप निकलती रही तो कभी बादल छा जाते। मौसम विभाग के मुताबिक आज रांची समेत खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि बारिश बहुत तेज नहीं होगी। वज्रपात का कोई अलर्ट फिलहाल जारी नहीं किया गया है। लेकिन मौसम का क्या भरोसा—इसलिए बाहर निकलते वक्त छतरी साथ रखना बेहतर रहेगा। रांची में बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत बताई गई है।

    अगले चार दिन ऐसे ही रहेंगे बादल मेहरबान

    मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि 26 फरवरी तक झारखंड में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। यानी अगले चार दिनों तक हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। सिर्फ रांची और खूंटी ही नहीं, बल्कि पाकुड़, दुमका, गढ़वा, कोडरमा और लोहरदगा में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।हालांकि इस बारिश का असर तापमान पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। यानी ठंड बढ़ने या गर्मी अचानक चढ़ने जैसी कोई बड़ी बात फिलहाल नहीं है।

    न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी

    इधर तापमान की बात करें तो कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देवघर, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका में पिछले दिनों जहां तापमान करीब 13 डिग्री था, अब वह बढ़कर 15 से 16 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं रांची, खूंटी और पलामू में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दक्षिणी जिलों जैसे सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में यह 17 डिग्री तक पहुंच चुका है।

    Also Read : छह माह से हो रही थी रेकी, किराये के मकान में हुई प्लानिंग… कैरव गांधी अपहरण कांड का बड़ा खुलासा

    Gumla weather Jharkhand Rain Update Jharkhand weather Jharkhand Weather Report Khunti weather Meteorological Department ranchi news Ranchi Rain Ranchi weather Saraikela-Kharsawan weather Simdega weather temperature update Today's Weather West Singhbhum weather आज का मौसम खूंटी मौसम गुमला मौसम झारखंड बारिश अपडेट झारखंड मौसम झारखंड वेदर रिपोर्ट तापमान अपडेट पश्चिमी सिंहभूम मौसम मौसम विभाग रांची न्यूज रांची बारिश रांची मौसम सरायकेला खरसावां मौसम सिमडेगा मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 22 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article कुख्यात प्रिंस खान ने ली वासेपुर फा’यरिंग की जिम्मेदारी, वीडियो जारी कर फहीम खान के परिवार को दी जान से मा’रने की धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.