Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छह माह से हो रही थी रेकी, किराये के मकान में हुई प्लानिंग… कैरव गांधी अपहरण कांड का बड़ा खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    छह माह से हो रही थी रेकी, किराये के मकान में हुई प्लानिंग… कैरव गांधी अपहरण कांड का बड़ा खुलासा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस ने साजिश की पूरी परतें खोल दी हैं। जांच में सामने आया है कि छह महीने से कैरव गांधी की रेकी की जा रही थी। जमशेदपुर में किराये के एक कमरे में किडनैपिंग की पूरी प्लानिंग की गई थी। इस मामले में अब तक पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

    किराये के कमरे में बनी अपहरण की योजना

    पुलिस के अनुसार, फरार साजिशकर्ताओं में से एक आरोपी अपने साथी अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह के साथ लगभग छह माह पहले जमशेदपुर आया था। उसने साकची इलाके में अमरिंदर सिंह के नाम से किराये का कमरा लिया और वहीं से अपहरण की पूरी योजना तैयार की। इस दौरान कैरव गांधी की लगातार रेकी की जाती रही।

    गिरफ्तार आरोपी कौन-कौन

    गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब के लुधियाना जिले के मनप्रीत सिंह सेखों, गुरदीत शेर सिंह, अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह, बिहार के शेखपुरा जिले के राजकरण यादव और संतोष कुमार उर्फ संतोष विल्लेन शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

    पहचान छिपाकर की गई वारदात

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अपहरणकर्ताओं ने जानबूझकर एक-दूसरे की पूरी पहचान नहीं बताई थी, ताकि किसी की गिरफ्तारी होने पर पूरा षड्यंत्र उजागर न हो सके। घटना के दिन कुछ आरोपी पुलिस वर्दी में भी पहुंचे थे। मनप्रीत सिंह वाहन चालक की भूमिका में था, जबकि अन्य आरोपी मौके पर मौजूद थे।

    चांडिल से रांची होते हुए गया तक ले जाया गया अपहृत

    अपहरण के बाद कैरव गांधी को स्कॉर्पियो वाहन से चांडिल गोलचक्कर के पास ले जाकर दूसरे वाहन में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उसे रांची होते हुए डोभी ले जाया गया, जहां से आगे गया जिले के बिसर गांव में रखा गया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सकुशल बरामदगी

    एसएसपी ने बताया कि 13 जनवरी को कैरव गांधी के अपहरण की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। विशेष टीम गठित कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई। पुलिस की तेज और योजनाबद्ध कार्रवाई के चलते 26-27 जनवरी को कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया।

    मुठभेड़ के दौरान हथियार छीनकर फायरिंग

    जांच के दौरान तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। हथियार बरामदगी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस का हथियार छीनकर फायरिंग की और भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया।

    इंटरस्टेट नेटवर्क का पर्दाफाश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग विशेष टीमें बनाई गईं। पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं।

    फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

    Also Read : मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : डीसी भजंत्री

    planning took place in a rented house... A major revelation in the Kairav ​​Gandhi kidnapping case. Reiki had been going on for six months किराये के मकान में हुई प्लानिंग... कैरव गांधी अपहरण कांड का बड़ा खुलासा छह माह से हो रही थी रेकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची नगर निकाय चुनाव : DC और SSP डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण, बोले- हर स्तर पर रहे पुख्ता इंतजाम
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 22 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.