Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 1:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निकाय चुनाव : DC और SSP डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण, बोले- हर स्तर पर रहे पुख्ता इंतजाम
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निकाय चुनाव : DC और SSP डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण, बोले- हर स्तर पर रहे पुख्ता इंतजाम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 21, 2026Updated:February 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी 22 फरवरी 2026 को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि मतदान से पहले की सभी व्यवस्थाएं तय समय पर पूरी कर ली गई हैं।

    शनिवार रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने डिस्पैच सेंटर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान सामग्री, बैलेट पेपर, मतदाता सूची, आवश्यक प्रपत्र, सील, सुरक्षा उपकरण, वाहनों की उपलब्धता और कर्मियों के लिए की गई सुविधाओं की बारीकी से जांच की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन हो।

    डिस्पैच सेंटर में ये हैं व्यवस्थाएं

    डिस्पैच सेंटर में पोलिंग पार्टियों के लिए बैठने और प्रतीक्षा की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रोशनी, मेडिकल सहायता और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए अलग मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि पोलिंग पार्टियों को समय पर उनके गंतव्य तक भेजा जा सके।

    23 फरवरी को होगा मतदान

    मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। रांची नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी इसी डिस्पैच सेंटर से की जाएगी।

    सुरक्षा पर खास जोर

    प्रशासन ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतदान के दिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

    मतदाताओं से अपील

    जिला प्रशासन ने मतदाताओं, प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर अबुआ साथी – 9430328080 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Also Read : छह माह से हो रही थी रेकी, किराये के मकान में हुई प्लानिंग… कैरव गांधी अपहरण कांड का बड़ा खुलासा

    Ranchi Municipal Elections: DC and SSP inspect dispatch centre say proper arrangements should be made at every level बोले- हर स्तर पर रहे पुख्ता इंतजाम रांची नगर निकाय चुनाव : DC और SSP डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : डीसी भजंत्री
    Next Article छह माह से हो रही थी रेकी, किराये के मकान में हुई प्लानिंग… कैरव गांधी अपहरण कांड का बड़ा खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026
    झारखंड

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026
    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.