Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कुख्यात प्रिंस खान ने ली वासेपुर फा’यरिंग की जिम्मेदारी, वीडियो जारी कर फहीम खान के परिवार को दी जान से मा’रने की धमकी
    क्राइम

    कुख्यात प्रिंस खान ने ली वासेपुर फा’यरिंग की जिम्मेदारी, वीडियो जारी कर फहीम खान के परिवार को दी जान से मा’रने की धमकी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रिंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद का वासेपुर एक बार फिर गैंगवार की आहट की वजह से चर्चा में है। डॉन फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर पर गोली चलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के कुछ ही घंटों बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुख्यात भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान ने फायरिंग की जिम्मेदारी खुद ली है।

     प्रिंस खान ने इन लोगों को दी धमकी

    वायरल वीडियो में प्रिंस खान ने साफ तौर पर कहा कि वासेपुर में हुई गोलीबारी उसके इशारे पर हुई। उसने गैंगस्टर फहीम खान, उसके बेटे इकबाल और यहां तक कि रिम्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर अनिल प्रकाश या सुनील प्रकाश को भी खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

    क्या है पूरा मामला :

    मालूम हो कि शुक्रवार देर रात वासेपुर में नूरी मस्जिद की पुलिया के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर को गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

    सिटी एसपी ऋत्विक ने कहा कि…

    सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मामले को गंभीर बताया है। उनका कहना है कि पिछले एक साल से गैंगवार काफी हद तक कंट्रोल में था। अगर कोई भगोड़ा अपराधी बाहर बैठकर वीडियो वायरल कर धमकी दे रहा है, तो उसे यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि वह बच जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

    दुश्मनी पुरानी, तरीका नया

    वासेपुर में गैंगवार कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई बार आपसी रंजिश में फायरिंग और हमले होते रहे हैं। लेकिन इस बार वीडियो जारी कर जिम्मेदारी लेना और खुलेआम धमकी देना पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

    Also Read : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार

    Crime news Dhanbad Faheem Khan firing gang war Iqbal jharkhand Noorie Mosque police investigation Prince Khan RIMS Trauma Centre Ritwik Srivastava Viral Video wasseypur इकबाल ऋत्विक श्रीवास्तव क्राइम न्यूज गैंगवार झारखंड धनबाद नूरी मस्जिद पुलिस जांच प्रिंस खान फहीम खान फायरिंग रिम्स ट्रॉमा सेंटर वायरल वीडियो वासेपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बदला मौसम का मिजाज, चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार
    Next Article पलामू में मॉब लिंचिंग जैसी वारदात, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर ह’त्या

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.