Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में मॉब लिंचिंग जैसी वारदात, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर ह’त्या
    झारखंड

    पलामू में मॉब लिंचिंग जैसी वारदात, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर ह’त्या

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में बैटरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। 25 साल के पवन कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक पवन कोकरसा गांव का रहने वाला था और मनोज राम का बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अगर समय पर पुलिस पहुंच जाती तो शायद पवन की जान बच सकती थी।

    क्या है पूरा मामला :

    घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पवन किसी के घर में चोरी करने घुसा था। इसी शक में लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर भीड़ ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पवन गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा मिला। पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने कहा कि…

    थानेदार अंचित कुमार का कहना है कि ग्रामीणों ने चोरी का आरोप लगाकर युवक के साथ मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हुई। हालांकि असल में क्या हुआ, यह जांच का विषय है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

    अस्पताल में क्या हुआ?

    घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी की एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान विकास कुमार व महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पूरी जानकारी ली गई और शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    इलाके में तनाव का माहौल

    घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे चोरी के खिलाफ गुस्सा बता रहे हैं, तो कई लोग इसे कानून हाथ में लेने की खतरनाक मिसाल मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

    Also Raed : कुख्यात प्रिंस खान ने ली वासेपुर फा’यरिंग की जिम्मेदारी, वीडियो जारी कर फहीम खान के परिवार को दी जान से मा’रने की धमकी

    Anchit Kumar battery theft beating of villagers jharkhand crime news Kokarsa village Medinirai Medical College Hospital mob lynching Padwa Police Station palamu Pawan Kumar police investigation post mortem Teliyahi village अंचित कुमार कोकरसा गांव ग्रामीणों की पिटाई झारखंड क्राइम न्यूज तेलियाही गांव पंडवा थाना पलामू पवन कुमार पुलिस जांच पोस्टमार्टम बैटरी चोरी मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मॉब लिंचिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात प्रिंस खान ने ली वासेपुर फा’यरिंग की जिम्मेदारी, वीडियो जारी कर फहीम खान के परिवार को दी जान से मा’रने की धमकी
    Next Article बुंडू में मुण्डा समाज का महासम्मेलन, स्वशासन और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर होगा मंथन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.