Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घमासान बढ़ता जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के जरिए राज्य की बीजेपी-जेडीयू सरकार को बेरोजगारी, अपराध, पलायन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में कहा, “युवाओं को नौकरी नहीं, कामगारों को काम नहीं, अपराध पर लगाम नहीं, पलायन पर कोई रोक नहीं, बेरोजगारों को रोजगार नहीं, बिना घूस दिए होता कोई काम नहीं, ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं, 20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार अब बिहार को स्वीकार नहीं.”

    युवाओं को नौकरी नहीं
    कामगारों को काम नहीं
    अपराध पर लगाम नहीं
    पलायन पर कोई रोक नहीं
    बेरोजगारों को रोजगार नहीं
    बिना घूस दिए होता कोई काम नहीं
    ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं
    20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार अब बिहार को स्वीकार नहीं#RJD #Bihar #TejashwiYadav #india pic.twitter.com/nLlyRZpV1Z

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 18, 2025

    तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए जदयू ने तर्क दिया कि बिहार में CM नीतीश कुमार की सरकार ने 12 लाख नौकरियों और 38 लाख रोजगार देने के लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया है. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बिहार अब देश के पहले तीन राज्यों में शामिल है, जहां रोजगार और विकास के लक्ष्य तेजी से पूरे हो रहे हैं. तेजस्वी यादव के पलायन के बढ़ने के आरोप पर भी जदयू ने जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि अब बिहार में “रिवर्स माइग्रेशन” हो रहा है. राजीव रंजन प्रसाद के अनुसार, लाखों लोग जो राजद के ‘जंगलराज’ के दौरान बिहार से बाहर गए थे, अब वापस लौट रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पलायन के आंकड़े लगातार घट रहे हैं.

    अपराध के बढ़ने के आरोपों को खारिज करते हुए जदयू प्रवक्ता ने बताया कि बिहार अब उन राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है. उन्होंने कहा कि राज्य में अब माताएं जंगलराज के दौर की तरह मन्नतें नहीं मांगतीं क्योंकि उन्हें सरकार पर विश्वास है. जदयू ने राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने का भी दावा किया. राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि बिहार में थानों की संख्या 817 से बढ़कर 1380 हो चुकी है और पुलिस बल की संख्या 42,480 से बढ़कर 1,10,000 हो गई है. इसके साथ ही 2,29,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है.

    जदयू प्रवक्ता ने बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि “अब जिस पार्टी के सुप्रीमो भ्रष्टाचार के मामले में सजायफ़्ता हैं और तेजस्वी यादव खुद ‘ज़मीन दो नौकरी लो’ घोटाले में अदालतों के चक्कर काट रहे हैं, उन्हें भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.” इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच, बिहार की राजनीति गर्मा गई है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तकरार जारी है.

    Also Read : नीतीश कुमार के दो पूर्व करीबी साथ आए, ‘आसा’ का ‘जन सुराज’ में विलय

    Bihar Bihar Assembly Elections BJP-JDU Government Bribery Corruption crime employment migration Opposition Politics Tejashwi Yadav unemployment youth अपराध घूस तेजस्वी यादव पलायन बिहार बिहार विधानसभा चुनाव बीजेपी-जेडीयू सरकार बेरोजगारी भ्रष्टाचार युवा राजनीति रोजगार विपक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच साल बाद इस महीने से फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें व्यवस्था सहित अन्य डिटेल्स
    Next Article हैदराबाद में भीषण अग्निकांड, 17 की मौ’त, कई घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026

    डीजीपी ने कहा सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास

    July 29, 2026

    पंजाब चुनाव से पहले दलित राजनीति का नया अध्याय, संत रविदास के सहारे बीजेपी का 8 महीने का अभियान

    July 29, 2026

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.