Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पांच साल बाद इस महीने से फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें व्यवस्था सहित अन्य डिटेल्स
    ट्रेंडिंग

    पांच साल बाद इस महीने से फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें व्यवस्था सहित अन्य डिटेल्स

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पांच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कैलाश मानसरोवर यात्रा पिछले पांच वर्षों से स्थगित थी, जिसका कारण कोरोना महामारी और गलवान घाटी में चीन के साथ हुआ विवाद था. लेकिन अब यह यात्रा 5 साल बाद फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

     नवीनीकरण और पुनर्निर्माण का काम अगले 4-5 दिनों में होगा पूरा

    लेबर इंचार्ज  (Labour Incharge) सुनील कुमार ने बताया कि “कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द शुरू होने वाली है. अनुकूलन केंद्रों का नवीनीकरण और पुनर्निर्माण कार्य अगले 4-5 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. यात्रा मार्ग में ऐसे केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां 50-60 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था होगी.

    कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से होगी शुरू

    यह यात्रा पिछले पांच साल बाद 30 जून से शुरू होगी और यह 25 अगस्त तक चलेगी. यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले की तरह ऑनलाइन होगी, और इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट kmy.gov.in पर पंजीकरण करना होगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान, यात्रियों को पासपोर्ट और फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रदान करना होंगे.

    पांच

    कैलाश मानसरोवर यात्रा का महत्त्व

    कैलाश मानसरोवर यात्रा अपने धार्मिक मूल्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है. भगवान शिव के निवास के रूप में हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण होने के नाते, यह जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है.

    लिपुलेख दर्रे से रवाना होगी यात्रा

    इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम के नाथुला दर्रे से शुरू होगी. उत्तराखंड से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों को लिपुलेख दर्रे से रवाना किया जाएगा. यहां से कैलाश मानसरोवर की दूरी लगभग 5000 किलोमीटर है, और यात्रा में 24-25 दिन का समय लग सकता है.

    पहला जत्था 30 जून को रवाना होगा

    पहला जत्था 30 जून को रवाना होगा. उसके बाद, दूसरा जत्था 4 जुलाई, तीसरा जत्था 8 जुलाई, चौथा जत्था 31 जुलाई, और आखिरी जत्था 4 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा.

    यात्रा के लिए लगेंगे इतने पैसे

    कुमाऊं मंडल विकास निगम के अनुसार, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को केएमवीएन को 56,000 रुपये देने होंगे. इसके अलावा, विदेश मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार, यात्रियों को अन्य खर्चे खुद वहन करने होंगे.

    सुरक्षा को लेकर सरकार का आश्वासन

    इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बावजूद अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से चलेगी, जो इस वर्ष 3 जुलाई से शुरू होने वाली है।

    हमले के बावजूद गोयल ने विश्वास व्यक्त किया कि कश्मीर में पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कश्मीर को उसके विकास पथ से नहीं हटा सकता.

    Also Read : JSCA को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, दोपहर 2 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

    China-India Relations devotees' enthusiasm End of Yatra Suspension Galwan Valley Dispute Hindu Pilgrimage Site India-China Border International Religious Journey Kailash Mansarovar Yatra Kailash Mountain Journey Mansarovar Yatra 2025 Pilgrimage Post-COVID Yatra religious journey Religious News Yatra Resumes After 5 Years अंतरराष्ट्रीय धार्मिक यात्रा कैलाश पर्वत यात्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा कोरोना के बाद यात्रा गलवान घाटी विवाद चीन भारत संबंध तीर्थ यात्रा धार्मिक खबर धार्मिक यात्रा पांच साल बाद यात्रा शुरू भक्तों में उत्साह भारत-चीन सीमा मानसरोवर यात्रा 2025 यात्रा स्थगन खत्म हिन्दू तीर्थ स्थल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलव मैरिज करना चाहती थी स्वेती, मिली खौफनाक मौ’त
    Next Article ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं : तेजस्वी यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.