Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 3:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»लव मैरिज करना चाहती थी स्वेती, मिली खौफनाक मौ’त
    बिहार

    लव मैरिज करना चाहती थी स्वेती, मिली खौफनाक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वेती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nalanda : नालंदा जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 17 साल की लड़की स्वेती कुमारी की उसके ही माता-पिता, भाइयों और भाभियों ने मिलकर हत्या कर दी। स्वेती अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। इल्जाम है की  स्वेती के परिजनों ने पहले उसकी पिटाई की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को साड़ी में लपेटकर घर से 200 मीटर दूर पंचाने नदी में फेंक दिया। यह वारदात बीते 9 मई की है। हत्या के छह दिन बाद, कुछ चरवाहों ने नदी किनारे सड़ी-गली लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। रहुई थाना पुलिस ने 15 मई को शव बरामद किया और बिहार शरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम व पहचान के लिए भेजा। शव की पहचान 17 मई को महुआबाग खरथुआ निवासी विनोद यादव की बेटी स्वेती के रूप में हुई।

    जांच के दौरान पुलिस को स्वेती के घर से साड़ी का टुकड़ा भी मिला, जो शव पर लिपटी साड़ी से मेल खाता है। जब पुलिस विनोद यादव के घर पहुंची, तो कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घर में श्राद्ध से जुड़ी वस्तुएं देख पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में महिलाओं ने पहले झूठ बोलते हुए कहा कि लड़की की तबीयत खराब थी और उसका गंगा में अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से पूछा तो वे हड़बड़ा गईं और मामला खुल गया।

    तीन महिलाएं गिरफ्तार, पुरुष फरार

    रहुई पुलिस ने हत्या के आरोप में मां शाकुन देवी और दोनों भाभियां बबिता देवी व संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पिता विनोद यादव और दोनों भाई धनंजय व अजय फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    जमीन को लेकर भी घर में था टेंशन

    पुलिस को जानकारी मिली है कि पिता बेटी की शादी के लिए जमीन बेचना चाहते थे, जिसका विरोध उसके दोनों भाई कर रहे थे। इसी पारिवारिक तनाव के बीच स्वेती के प्रेम विवाह के फैसले ने विवाद को और भड़का दिया और नतीजतन उसकी जान ले ली गई।

    Also Read : कोडरमा में मिली यह अधजली ला’श किसकी…

     

     

    # Bihar Crime Bihar Sharif Hospital Family Murder Forced Marriage Protest girl murder Honor Killing Honor Killing in Society Murder Disclosure murder investigation Nalanda Panchane River police investigation Rahui Police Station Rotten Corpse Sweti Kumari women crime ऑनर किलिंग जबरन विवाह विरोध नालंदा पंचाने नदी पारिवारिक हत्या पुलिस जांच बिहार अपराध बिहार शरीफ अस्पताल महिला अपराध रहुई थाना लड़की की हत्या सड़ी-गली लाश समाज में ऑनर किलिंग स्वेती कुमारी हत्या का खुलासा हत्या की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में मिली यह अधजली ला’श किसकी…
    Next Article पांच साल बाद इस महीने से फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें व्यवस्था सहित अन्य डिटेल्स

    Related Posts

    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका

    May 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    Latest Posts

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.