Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में मिली यह अधजली ला’श किसकी…
    झारखंड

    कोडरमा में मिली यह अधजली ला’श किसकी…

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

      Koderma : कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में महतोआरा-जौंगी मार्ग पर एक अधजला शव बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार मौके पर पहुंचे और शव की जांच की। शव के आस-पास कुछ संदिग्ध निशान पाए गए, जिनसे यह संभावना जताई जा रही है कि मृतक को गला दबाकर मारा गया है और उसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई है।

    पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और एक बाइक की नंबर प्लेट भी बरामद की, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच 12 एम 4934) था। जांच के दौरान यह पता चला कि यह बाइक चंदवारा थाना क्षेत्र के भोंडो गांव के 25 वर्षीय अजय साव की थी। पुलिस ने तुरंत अजय साव के घर पहुंचकर पूछताछ की और पता चला कि अजय साव बीती रात करीब 11:30 बजे घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा था।

    अजय को तत्काल एक निजी वाहन से झुमरीतिलैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि शव और अजय साव के घायल होने के बीच संबंध स्थापित करना जल्दबाजी होगी, और मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

    Also Read : नीतीश कुमार के दो पूर्व करीबी साथ आए, ‘आसा’ का ‘जन सुराज’ में विलय

    Also Read :  व्हाइट हाउस में लश्कर से जुड़े संदिग्ध की एंट्री, किया गया एडवाइजरी बोर्ड में शामिल

     

     

    Ajay Saw Bhondo village bike number plate Chandwara police station crime cases half-burnt body Jharkhand crime Koderma mobile phone murder by strangulation murder investigation police investigation suspicion of murder suspicious body अजय साव अधजला शव अपराध मामले कोडरमा गला दबाकर हत्या चंदवारा थाना झारखंड अपराध पुलिस जांच बाइक नंबर प्लेट भोंडो गांव मोबाइल फोन संदिग्ध शव हत्या की आशंका हत्या जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार के दो पूर्व करीबी साथ आए, ‘आसा’ का ‘जन सुराज’ में विलय
    Next Article लव मैरिज करना चाहती थी स्वेती, मिली खौफनाक मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.