Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश कुमार के दो पूर्व करीबी साथ आए, ‘आसा’ का ‘जन सुराज’ में विलय
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार के दो पूर्व करीबी साथ आए, ‘आसा’ का ‘जन सुराज’ में विलय

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. CM नीतीश के दो पूर्व विश्वासपात्र—जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा ‘जन सुराज’ के संस्थापक प्रशांत किशोर—अब एक हो गए हैं. आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी का आज औपचारिक रूप से ‘जन सुराज’ में विलय हो गया. यह घटनाक्रम आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

    पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री RCP सिंह जन सुराज में शामिल। pic.twitter.com/eYzcKC1HQ9

    — JanSuraajForBihar (@ForSuraaj) May 18, 2025

    राजनीति में ‘नई शुरुआत’ की घोषणा

    विलय के मौके पर आरसीपी सिंह ने कहा, “हमने एक सप्ताह पहले ही तय कर लिया था कि 18 मई को यह ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा. आज रविवार, भगवान सूर्य का दिन है—इसलिए यह दिन बहुत शुभ है.” उन्होंने आगे कहा कि अब तक उन्होंने और प्रशांत किशोर ने एनडीए और I.N.D.I.A. दोनों गठबंधनों के लिए “मजदूरी” की है, लेकिन अब वे अपनी खुद की राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं.

    ‘सुंदर बिहार, खुशहाल बिहार’ का संकल्प

    विलय कार्यक्रम में आरसीपी सिंह ने बिहार की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “पीएम 2047 तक विकसित भारत की बात करते हैं, लेकिन कभी विकसित बिहार की बात नहीं करते.” उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में नवादा से भागलपुर तक खनिजों का अपार भंडार है, जिसमें सोना और टंगस्टन भी शामिल है, लेकिन आज तक सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

    नीतीश से नजदीकी, फिर दूरी

    पूर्व आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाते थे. उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला और केंद्रीय मंत्री भी बने. लेकिन बाद में मतभेदों के चलते उन्होंने जदयू छोड़ दी और बीजेपी का रुख किया. वहां से भी अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी ‘आसा’ बनाई थी.

    तीसरा मोर्चा या विकल्प?

    प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह का यह नया गठजोड़ बिहार में तीसरे राजनीतिक विकल्प के तौर पर उभरने की कोशिश कर रहा है. आरसीपी सिंह ने दावा किया, “लोग हमें तीसरे नंबर पर बता रहे हैं, लेकिन परीक्षा का नतीजा आएगा तो हम पहले नंबर पर होंगे.”
    राजनीतिक विश्लेषक इस घटनाक्रम को बिहार की सियासत में “तीसरे मोर्चे के पुनर्जागरण” के रूप में देख रहे हैं.

    अब देखना यह होगा कि यह नया गठबंधन बिहार की जनता का भरोसा जीत पाता है या नहीं, खासकर तब जब राज्य की राजनीति दो ध्रुवों—एनडीए और I.N.D.I.A.—के इर्द-गिर्द घूमती रही है.

    Also Read : सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौ’त, दो जख्मी

    Aap Sabki Awaaz ASA Party Bihar Bihar Assembly Elections Bihar Elections 2025 Jan Suraj Janata Dal (United) Jdu new political strategy Nitish kumar party merger political shift Politics Prashant Kishor RCP Singh आप सबकी आवाज आरसीपी सिंह आसा पार्टी जन सुराज जनता दल यूनाइटेड जेडीयू नई राजनीतिक रणनीति नीतीश कुमार पार्टी विलय प्रशांत किशोर बिहार बिहार चुनाव 2025 बिहार विधानसभा चुनाव राजनीति राजनीतिक बदलाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleव्हाइट हाउस में लश्कर से जुड़े संदिग्ध की एंट्री, किया गया एडवाइजरी बोर्ड में शामिल
    Next Article कोडरमा में मिली यह अधजली ला’श किसकी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.