Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»हैदराबाद में भीषण अग्निकांड, 17 की मौ’त, कई घायल
    देश

    हैदराबाद में भीषण अग्निकांड, 17 की मौ’त, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हैदराबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hyderabad : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस इलाके में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें DRDO हॉस्पिटल, उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     ग्राउंड फ्लोर से फैली आग

    दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 5:30 बजे आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मोती की दुकान से लगी, जहां शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। धीरे-धीरे धुआं पूरी इमारत में फैल गया, जिससे लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। उस समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिससे जान बचाने का मौका नहीं मिल सका।

     दमकल की 11 गाड़ियां और रोबोट ने संभाला मोर्चा

    आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 11 गाड़ियां, दो रेस्क्यू टेंडर, एक ब्रोंटो स्काईलिफ्ट, तीन पानी के टैंकर, और एक रोबोट मौके पर तैनात किए गए। ये गाड़ियां लैंगर हौज़, मुगलपुरा, गौलीगुड़ा, राजेंद्र नगर, गांधी आउटपोस्ट और सालारजंग संग्रहालय से भेजी गई थीं।

    Image

     सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

     केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का बयान

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि आग एक परिवार की मोती की दुकान में लगी, जिसका घर दुकान के ऊपर ही था। उन्होंने कहा कि, “मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन हैदराबाद तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में नगर निगम, दमकल, पुलिस और बिजली विभाग को और मजबूत करने की जरूरत है।”

    मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीअएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

    Inspected the fire accident site at Gulzar House near Charminar, Hyderabad today. Discussed with senior officials handling the situation regarding rescue and relief operations, and urged them to provide immediate medical support and help.

    The Govt. of India will provide… pic.twitter.com/GMwhlM47ZH

    — G Kishan Reddy (@kishanreddybjp) May 18, 2025

    Also Read : ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं : तेजस्वी यादव

     

     

    Charminar death in fire DRDO hospital DRDO हॉस्पिटल Fire Department Gulzar House Hyderabad fire accident Hyderabad news Hyderabad Tragedy Osmania hospital pearl shop rescue operation short circuit Telangana Telangana Fire Incident आग में मौत उस्मानिया हॉस्पिटल गुलजार हाउस चारमीनार तेलंगाना दमकल विभाग मोती की दुकान रेस्क्यू ऑपरेशन शॉर्ट सर्किट हैदराबाद आग हादसा हैदराबाद न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं : तेजस्वी यादव
    Next Article पाकुड़ मंडलकारा में लगाया गया जेल अदालत और मेडिकल कैंप

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.