Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»98 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
    ट्रेंडिंग

    98 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अभिनेत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। देश की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री और सिनेमा जगत की दिग्गज हस्ती कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी मौत की खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। कामिनी कौशल ने बतौर हीरोइन कई सुपरहिट फिल्में दीं और बाद में मां के किरदारों से भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

    लाहौर में हुआ था जन्म

    कामिनी कौशल का जन्म 24 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। वे प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री प्रोफेसर एस.आर. कश्यप की सबसे छोटी बेटी थीं। बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली उमा ने 10 साल की उम्र में कठपुतली थिएटर बनाया और रेडियो नाटकों में भी हिस्सा लिया। आकाशवाणी पर उनके काम को सुनकर फिल्ममेकर चेतन आनंद प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी फिल्म नीचा नगर में मौका दिया। चूंकि उनकी पत्नी का नाम भी उमा था, इसलिए उन्होंने उमा कश्यप का नाम बदलकर कामिनी रख दिया।

    20 साल की उम्र में मिली शोहरत

    कामिनी कौशल की पहली फिल्म नीचा नगर (1946) कान फिल्म समारोह में दिखाई गई और उसने गोल्डन पाम अवॉर्ड जीता। इस फिल्म ने कामिनी को रातोंरात चर्चा में ला दिया और वे 20 साल की उम्र में स्टार बन गईं। बाद में उन्होंने मनोज कुमार की कई फिल्मों में ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाई, जो काफी लोकप्रिय हुई।

    कामिनी कौशल की यादगार फिल्में

    उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948), शबनम (1949), आरजू (1950), बिराज बहू (1954)।  बिराज बहू के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला था। उन्होंने हर दौर के बड़े स्टार्स के साथ काम किया। हाल के वर्षों में भी वे सक्रिय रहीं। वे कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी और चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख खान की दादी के किरदार में नजर आईं।

    Also Read : बीजेपी ऑफिस के बाहर जश्न, ढोल-नगाड़े बजे – रुझानों में NDA की बढ़त पर कार्यकर्ताओँ में खुशी की लहर

    98 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन Bollywood mourns Veteran actress Kamini Kaushal passes away at the age of 98 बॉलीवुड में शोक की लहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी ऑफिस के बाहर जश्न, ढोल-नगाड़े बजे – रुझानों में NDA की बढ़त पर कार्यकर्ताओँ में खुशी की लहर
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट की सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.