Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»ट्रक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
    बिहार

    ट्रक हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Buxar : बक्सर जिला में आज यानी मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र की है, जहां कोरानसराय नहर पुल पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोरानसराय-चौगाई मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

    थानेदार दल-बल के साथ पहुंचे स्पॉट पर

    मृतकों की शिनाख्त बसगितिया गांव निवासी राजकुमार गोंड के बेटे अभय कुमार उर्फ फागु और मनोज गोंड के बेटे विकास उर्फ सत्या गोंड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर फ्यूल डलवाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अभय अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

    सूचना मिलते ही कोरानसराय थानेदार अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। पुलिस ने कहा है कि ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

    मुआवजा की उठी मांग

    घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस केवल छोटे वाहनों की चेकिंग करती है जबकि भारी वाहनों को अनदेखा किया जाता है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। थानेदार अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि परिजनों और ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Also Read : लातेहार में महिला की गो’ली मारकर ह’त्या, पुलिस कर रही जांच

    angry villagers Bihar news bike riders Buxar canal bridge Chaugai road crowd gathered Koran Sarai Koran Sarai police station Road Accident road blocked truck collision truck driver arrest demand truck hit Tuesday accident two youths dead आक्रोशित ग्रामीण कोरानसराय कोरानसराय थाना चौगाई सड़क ट्रक चालक गिरफ्तारी ट्रक टक्कर ट्रक दुर्घटना दो युवक की मौत नहर पुल बक्सर बाइक सवार बिहार समाचार भीड़ जमा मंगलवार हादसा सड़क जाम सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBJP जिला अध्यक्ष संजय पांडे का हेमंत सरकार पर हमला, कहा – बाबूलाल मरांडी को निशाना बनाकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है
    Next Article राज्यपाल ने प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.