Patna : बांका में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। जयपुर के वंधा गांव निवासी जितेंद्र पंडित को सिर्फ दो LED बल्ब जलाने पर 3.57 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा गया। जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2024 में अपना बिजली बिल जमा कर दिया था, जिसमें लगभग 1,000 रुपये ही बकाया थे। लेकिन अगले महीने अचानक उनके नाम पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का बिल आ गया। इसके बाद हर महीने बिल लगातार बढ़ता गया। जितेंद्र ने कहा कि उनके घर में ज्यादा बिजली उपकरण नहीं हैं और मीटर में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की जानकारी उन्हें नहीं है।
उन्होंने विभाग में चार बार शिकायत की, लेकिन न तो मीटर की जांच हुई और न ही बिल सही किया गया। उल्टा, पिछले सोमवार को विभाग ने उनका बिजली कनेक्शन ही काट दिया।
कनेक्शन कटने से उनका परिवार अंधेरे में है और मानसिक तनाव झेल रहा है। नियम के अनुसार, विवादित बिल की जांच और निपटान तक बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर बिल सुधारने और कनेक्शन बहाल करने की मांग की है।
Also Read : कुष्ट आश्रम में बिजली-पानी की समस्या पर भाजपा की बैठक
Also Read : दिल्ली-पटना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आरा जंक्शन पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा
Also Read : जमशेदपुर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना: 246 लाभुकों को 660 गायें बांटी जाएंगी
Also Read : सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: बिहार में अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
Also Read : धनबाद गैस कांड: 13 दिन बाद भी नहीं थमा जहरीली गैस का रिसाव


