Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीतारामडेरा मंडल के उपाध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में कुष्ट आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से कुष्ट पीड़ितों की बिजली और पानी की समस्याओं पर चर्चा की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल भी इस बैठक में शामिल हुए।
बैठक में कुष्ट पीड़ितों ने नवजीवन आश्रम में बिजली और गांधी आश्रम के 85 घरों में पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की। पवन अग्रवाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम और वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया, लेकिन हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले। पवन अग्रवाल ने कहा कि लगभग छह लाख रुपये के बिजली बिल में घपला किया गया और बावजूद इसके पैसे की मांग की जा रही है, जो गरीब कुष्ट पीड़ितों के लिए भारी बोझ है।
भाजपा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर कुष्ट आश्रम की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो 22 दिसंबर को पूरे जमशेदपुर के कुष्ट पीड़ितों के साथ मिलकर जूस्को गेट को जाम किया जाएगा। पवन अग्रवाल ने कहा कि कुछ अधिकारी टाटा स्टील के सपनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जनहित में जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
Also Read : दिल्ली-पटना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आरा जंक्शन पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा


