Johar Live Desk : सर्दी के मौसम में अक्सर मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में घर पर बना हेल्दी और टेस्टी डिजर्ट आपकी स्वीट क्रेविंग को आसानी से शांत कर सकता है। आल्मंड-डेट ब्राउनी एक ऐसा ही स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। बादाम और खजूर से बनी यह ब्राउनी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि सर्दियों के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है। इसमें नेचुरल मिठास और एनर्जी भरपूर होती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
आल्मंड-डेट ब्राउनी बनाने की सामग्री
- खजूर – 350 ग्राम (बिना गुठली)
- बादाम का आटा – 75 ग्राम
- नारियल का तेल – 75 ग्राम
- कोको पाउडर – 50 ग्राम
- अंडे – 4
- बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
- सजावट के लिए कटे हुए बादाम
बनाने की विधि
- सबसे पहले ओवन को 175 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और बेकिंग टिन में पार्चमेंट पेपर बिछा लें।
- अब ब्लेंडर में खजूर, नारियल का तेल और कोको पाउडर डालकर गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार करें।
- इसके बाद एक-एक करके अंडे डालें और अच्छी तरह मिलाते जाएं।
- अलग बाउल में बादाम का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिला लें।
- सूखे मिश्रण को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।
- तैयार बैटर को बेकिंग टिन में डालकर ऊपर से समतल करें।
- ऊपर से कटे हुए बादाम डालकर सजाएं।
- प्रीहीट ओवन में करीब 30 मिनट तक बेक करें।
- टूथपिक डालकर जांचें, अगर साफ निकल आए तो ब्राउनी तैयार है।
- ब्राउनी को ठंडा होने दें, फिर टुकड़ों में काटकर परोसें।
यह रेसिपी लगभग 8 से 10 ब्राउनी पीस के लिए पर्याप्त है।
Also Read : दो बल्ब और 3.57 लाख का बिल! बांका में बिजली विभाग की बड़ी चूक


