Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रैपर बादशाह के क्लब के बाहर दो बम धमाके, CCTV में बाइक सवार आरोपी फरार होते दिखे
    ट्रेंडिंग

    रैपर बादशाह के क्लब के बाहर दो बम धमाके, CCTV में बाइक सवार आरोपी फरार होते दिखे

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंडीगढ़: 26 नवंबर को चंडीगढ़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां फेमस रैपर बादशाह के क्लब के बाहर दो अलग-अलग स्थानों पर बम धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 3:15 से 3:30 बजे के बीच चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में यह धमाके हुए. इनमें से एक विस्फोट बादशाह के क्लब ‘सेविले’ के बाहर हुआ. धमाकों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. दोनों धमाकों में कम तीव्रता वाले विस्फोट हुए, जिससे एक रेस्टोरेंट का शीशा टूट गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. दोनों क्लबों के बीच की दूरी महज 30 मीटर है, और विस्फोट के समय क्लब बंद थे, इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई.

    CCTV फुटेज आया सामने

    घटना के बाद अब CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो नकाबपोश बाइक सवारों को देखा जा सकता है, जिन्होंने पहले ‘सेविले’ क्लब के बाहर बम फेंका और फिर ‘डिओरा क्लब’ के बाहर भी विस्फोट किया. दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    पुलिस जांच में जुटी

    पुलिस अधिकारी DSP दिलबाग सिंह के मुताबिक, कंट्रोल रूम को धमाकों की सूचना सुबह करीब 3:25 बजे मिली थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि क्लबों के शीशे टूटे हुए थे. पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज किया. DSP ने बताया कि आरोपी सेक्टर-26 थाना के पास से बाइक पर आए थे और स्लिप रोड पर अपनी बाइक खड़ी की. फिर उन्होंने ‘सेविले’ क्लब के बाहर बम फेंका और ‘डिओरा’ क्लब के बाहर भी विस्फोट किया.

    Aftermath Bomb Blast CCTV footage Chandigarh chandigarh news Chandigarh Police Club Damage Crime Incident Deesi Bomb DSP Dilbagh Singh explosion forensic team Motorcycle Assailants no casualties police investigation Rapper Badshah Safety Measures Sector 26 Seville Club social media viral news अपराध घटना कोई हताहत नहीं क्लब क्षति चंडीगढ़ चंडीगढ़ पुलिस चंडीगढ़ समाचार डीएसपी दिलबाग सिंह देसी बम परिणाम पुलिस जांच फोरेंसिक टीम बम विस्फोट मोटरसाइकिल हमलावर रैपर बादशाह वायरल समाचार विस्फोट सीसीटीवी फुटेज सुरक्षा उपाय सेक्टर 26 सेविले क्लब सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी का दो दिवसीय संथाल दौरा, चुनाव में घायल हुए लोगों से की मुलाकात
    Next Article अदाणी फाउंडेशन द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.