Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी फाउंडेशन द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा: अदाणी अन्नपूर्णा कार्यक्रम के अंतर्गत 26 नवंबर को डुमरिया पंचायत भवन में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और जैविक खेती के फायदे को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें अदाणी फाउंडेशन के गणमान्य प्रतिनिधियों, मोतिया और डुमरिया के ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के अलावा 50 से अधिक किसानों, जिनमें महिला किसान भी शामिल थीं, ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इसके पश्चात, गांव के विकास की रूप-रेखा के साथ अदाणी अन्नपूर्णा कार्यक्रम के महत्व पर चर्चा की गई. ग्रामीण आजीविका से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

    प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत करते हुए मुखिया प्रतिनिधि तिलक झा और अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी संतोष सिंह ने जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्टिंग की विधि और इसकी महत्वता पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने किसानों को वर्मी कम्पोस्टिंग की तैयारी, उपयोग और इसके लाभों पर गहराई से प्रशिक्षित किया. इसके अलावा, किसान उत्पादक संघ के गठन और इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया. उन्होंने किसानों की आय में बढ़ोतरी, कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने, बेहतर गुणवत्ता वाले बीजों के इस्तेमाल, जैविक खाद, मुर्गीपालन, मछलीपालन, सब्जी उत्पादन, समेत खेती के तमाम तरीकों के प्रबंधन जैसे विषयों पर जानकारी साझा की. प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में वर्मी कम्पोस्टिंग के लिए इच्छुक किसानों के नाम दर्ज किए गए. किसानों ने सामुदायिक विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन के इस पहल की सराहना की और इसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया.

    अदाणी अन्नपूर्णा कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन किसान किसान उत्पादक संघ कृषि उत्पाद खेतों में अपनाने गांव विकास गोड्डा ग्रामीण आजीविका जैविक खाद जैविक खेती डुमरिया पंचायत तिलक झा दीप प्रज्वलन प्रशिक्षण कार्यक्रम फाउंडेशन पहल मछलीपालन महिला किसान मुर्गीपालन वर्मी कम्पोस्ट संतोष सिंह सब्जी उत्पादन सामुदायिक विकास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरैपर बादशाह के क्लब के बाहर दो बम धमाके, CCTV में बाइक सवार आरोपी फरार होते दिखे
    Next Article हेमंत-कल्पना सोरेन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं

    Related Posts

    क्राइम

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Latest Posts

    बिहारः पत्नी की ‘ह’त्या’ के आरोप में 12 साल पहले गया था जेल, अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली पत्नी

    September 18, 2026

    20 साल पहले आज ही के दिन देश के पहले निर्दलीय CM बने थे मधु कोड़ा

    September 18, 2026

    NIA विशेष अदालत: 8 बांग्लादेशियों को हुई उम्रकैद, जानें पूरा मामला

    September 18, 2026

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.