Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी का दो दिवसीय संथाल दौरा, चुनाव में घायल हुए लोगों से की मुलाकात
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी का दो दिवसीय संथाल दौरा, चुनाव में घायल हुए लोगों से की मुलाकात

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2024Updated:November 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दो दिवसीय संथाल दौरे पर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पेटकसा गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात की. घायलों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं. आरोप है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ताओं ने इन लोगों के साथ मारपीट की. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान तैयार हुआ था, और हमारे संविधान में जनता ही मालिक है.

    उन्होंने लोकतंत्र की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि अगर राज्य का मुखिया अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाता तो इसका असर आम जनता पर पड़ता है. प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “जिस तरह राज्य के मुखिया के विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी गरीब परिवार आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं, यह स्थिति आगामी 5 सालों के लिए कितनी गंभीर हो सकती है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.” उन्होंने लोकतंत्र की ताकत को समझाते हुए कहा, “हम सभी को मजबूत होना पड़ेगा, क्योंकि लोकतंत्र में कोई भी मालिक नहीं है, हम ही लोग मालिक हैं. अगर हमारे घर में चोरी होती है तो हमें एकजुट होकर उस चोर के खिलाफ संघर्ष करना होगा.” इस अवसर पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बरहेट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे गमलिया हेंब्रम, जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

    अधिकार अनंत ओझा आदिवासी परिवार गमलिया हेंब्रम घायल चुनाव जिला अध्यक्ष जेएमएम कार्यकर्ता झारखंड भाजपा अध्यक्ष पेटकसा गांव बरहेट विधानसभा बाबूलाल मरांडी भाजपा पदाधिकारी भारतीय संविधान 75वीं वर्षगांठ महिलाएं मारपीट राजमहल पूर्व विधायक राज्य मुखिया लोकतंत्र संथाल दौरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद
    Next Article रैपर बादशाह के क्लब के बाहर दो बम धमाके, CCTV में बाइक सवार आरोपी फरार होते दिखे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.