Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जम्मू : एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में दो ब्लास्ट, वायुसेना के दो जवान घायल, ड्रोन इस्तेमाल का शक
    देश

    जम्मू : एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में दो ब्लास्ट, वायुसेना के दो जवान घायल, ड्रोन इस्तेमाल का शक

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू : जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया के पास धमाका होने से एयरफोर्स के 2 जवानों को हल्की चोटें आई हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यहां 5 मिनट के अंतराल पर दो ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट परिसर की बिल्डिंग की छत पर और दूसरा नीचे हुआ। ANI के सूत्रों के मुताबिक विस्फोट करने के लिए दो ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे। हमलावरों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि विस्फोट वाले इलाके में खड़े एयरक्राफ्ट उनके निशाने पर थे।

    एयरफोर्स की हाईलेवल टीम जांच करेगी

    धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना शनिवार आधी रात करीब 1.45 बजे की है। जहां यह घटना हुई है, उसी कैंपस में जम्मू का मुख्य एयरपोर्ट भी आता है। वायुसेना, नौसेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। भारतीय वायुसेना की एक हाईलेवल टीम इस घटना की जांच करेगी।

    रक्षा मंत्री ने हालात की जानकारी ली

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के वायु सेना स्टेशन पर हुई घटना के संबंध में वाइस एयर चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की। रक्षा मंत्री कार्यालय के मुताबिक, एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।

    किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं

    मामले पर भारतीय वायु सेना का कहना है कि रविवार को दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली है। एक विस्फोट से इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा खुले क्षेत्र में फटा। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। जांच चल रही है।

    जम्मू से एक आतंकी गिरफ्तार

    उधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नरवाल इलाके से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 किलो IED बरामद हुआ है। जांच अभी जारी है।

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25वें स्थापना दिवस को ग्रैंड करने की तैयारी में RJD, सालों बाद लालू प्रसाद भी होंगे मौजूद
    Next Article लापता मां को ढूंढ़ने के लिए गांव-गांव भटक रही बेटी, सूचना देने वाले को घर बेचकर देगी 1 लाख

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.