Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»अवध असम एक्सप्रेस से टकराई ट्रॉली, एक की मौ’त, तीन जख्मी
    बिहार

    अवध असम एक्सप्रेस से टकराई ट्रॉली, एक की मौ’त, तीन जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिससे रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह हादसा काढागोला और सेमापुरी स्टेशन के बीच महारानी गांव के पास उस समय हुआ जब बरौनी से कटिहार की ओर आ रही 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की एक रेलवे ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई।

    मेडिकल टीम स्पॉट पर पहुंची

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन रेलकर्मी बेतरह जख्मी हो गए। जख्मियों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा सोनपुर रेल मंडल क्षेत्र में हुआ है, लेकिन यह स्थान कटिहार रेल मंडल की सीमा से सटा हुआ है। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जैसे ही सूचना मिली, मेडिकल टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।

    मिले उच्च स्तरीय जांच के आदेश

    रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही ट्रैक पर कार्यरत सभी रेल कर्मियों को अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। हादसे के कारण इस रूट पर ट्रेन परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

    Also Read : CMS कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, हथियार के दम पर ले भागे 6.82 लाख

    Awadh Assam Express Barauni Bihar India train accident Kadhagola Katihar Katihar division Maharani village rail mishap rail safety railway administration Railway News railway trolley safety system Semapur serious accident Sonpur division train accident Train Collision trolley crash अवध असम एक्सप्रेस कटिहार कटिहार मंडल काढागोला गंभीर हादसा ट्रेन एक्सीडेंट ट्रॉली टक्कर बरौनी बिहार भारत रेल हादसा महारानी गांव रेल दुर्घटना रेल सुरक्षा रेल हादसा रेलवे ट्रॉली रेलवे न्यूज रेलवे प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सेमापुरी सोनपुर मंडल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में एक किन्नर गिरफ्तार… जानें क्यों
    Next Article DRDO में 156 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई तक करें आवेदन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.