Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»निर्माणाधीन नाले में गिरे तीन लोग, एक के आंख के पास घुसा सरिया
    बिहार

    निर्माणाधीन नाले में गिरे तीन लोग, एक के आंख के पास घुसा सरिया

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के राजीवनगर में रोड नंबर 24 पर निर्माणाधीन नाले में गाड़ी समेत तीन लोग गिर गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को नाले से बाहर निकाला. हादसे में बुलेट सवार युवक श्याम कुमार निर्मल जख्मी हो गए है. उनकी आंख के पास सरिया घुस जाने से बेतरह चोटें आईं है, लेकिन किसी तरह उनकी जान बचाई जा सकी.

    स्थानीय निवासी विशाल सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क पर लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन विभाग ने नाले को खुला छोड़ दिया है और बैरिकेडिंग भी ठीक से नहीं की है. इससे स्थानीय लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. विशाल सिंह ने कहा, “लोगों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं. इससे दुकानदार भी प्रभावित हैं, ग्राहक डर के मारे दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.” इसके अलावा, रोड भी वन-वे हो गया है, जिससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ गई है.

    यह हादसा उस क्षेत्र में हो रहा है, जहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत नाले की खुदाई की जा रही है. पिछले दो महीने से यह काम चल रहा है और आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. इससे पहले, 19 मार्च को राजीवनगर रोड नंबर 23 पर एक ई-रिक्शा के साथ छह साल के बच्चे का गिरना भी सामने आया था, जब वह 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया था. बाद में बुडको ने निर्माण एजेंसी पर 5.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था और बुडको के इंजीनियर पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की थी.

    इस बीच, निर्माण कार्य से संबंधित वीए टेक वाबाग लिमिटेड द्वारा पाइपलाइन विस्तार के चलते राजीवनगर के रोड नंबर 23 में भी गड्ढा खोदा गया है, जिसे छोड़ दिया गया है. इस क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं और उनकी सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है.

    Also Read : ट्रक की चपेट में आने से 1 बाइक सवार की मौ’त, सड़क पर उतरे लोग

    Accident bullet rider Car Accident eye injury injured iron rod injury life saved patna people rescued from drain. Rajiv Nagar Road Number 24 Shyam Kumar Nirmal three people fallen under-construction drain आंख में चोट गाड़ी गिरना जख्मी जान बचाना तीन लोग गिरना नाले से बाहर निकाला निर्माणाधीन नाला पटना बुलेट सवार राजीवनगर रोड नंबर 24 लोग श्याम कुमार निर्मल सरिया घुसना हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को सरहुल के मौके पर दी शुभकामनाएं
    Next Article सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद साझा किए अनुभव, भारत को लेकर कही ये बातें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.