Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद साझा किए अनुभव, भारत को लेकर कही ये बातें
    ट्रेंडिंग

    सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से लौटने के बाद साझा किए अनुभव, भारत को लेकर कही ये बातें

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2025Updated:April 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुनीता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिका की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 18 मार्च को नौ महीने तक अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर कदम रखा. वापसी के बाद उन्होंने मीडिया से पहली बार बातचीत की और अंतरिक्ष में बिताए अपने अनुभवों को साझा किया. सुनीता विलियम्स ने इस दौरान नासा, बोइंग, स्पेसएक्स और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “हम धरती पर लौटे हुए लगभग दो हफ्ते हो चुके हैं और अब हम नए मिशन की तैयारी कर रहे हैं. मैं कल ही तीन मील दौड़ी हूं, तो अपनी पीठ तो थपथपा ही सकती हूं.”

    सुनीता ने बताया कि इस मिशन के दौरान उनका पूरा ध्यान अपने कार्य को पूरा करने पर था. “हमने कई तरह के अंतरिक्ष प्रयोग किए और हमें कभी नहीं लगा कि हम अंतरिक्ष में फंस गए हैं. जब हम अंतरिक्ष स्टेशन में थे, तो हमारे पास लगातार रोटेशन फ्लाइट्स आ रही थीं और हमें पूरा विश्वास था कि हम घर जरूर लौटेंगे.” धरती पर लौटने के बाद सबसे पहले अपने पति और पालतू कुत्तों को गले लगाने की इच्छा जाहिर करते हुए सुनीता ने कहा, “खाना वो चीज है जो घर की याद दिलाती है. मैंने घर पहुंचने पर सबसे पहले ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच खाया, जो मेरे पिता के शाकाहारी होने के बावजूद मेरा पसंदीदा था.”

    अंतरिक्ष में अपने समय के दौरान मीडिया में चल रहे विभिन्न नैरेटिव पर सुनीता ने कहा कि यह एक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन प्रोग्राम था और हम जानते थे कि चीजें गलत हो सकती हैं. लेकिन हम इसके लिए तैयार थे और हमें पूरी जानकारी थी कि हमारी वापसी का सही समय क्या है. सुनीता ने रिकवरी के बारे में भी जानकारी दी, “हमारे रिहैबिलिटेशन पर एक्सपर्ट्स ने पूरी तरह से फोकस किया है और हम उनके द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. हमारी रिकवरी धीरे-धीरे हो रही है.”

    अंतरिक्ष में बिताए समय को लेकर कहा कि, “इस मिशन ने मुझे जिंदगीभर का सबक दिया है. हमें उम्मीद का पाठ मिला और हमने हर छोटी गलती से सीखा ताकि अगली बार हम और बेहतर कर सकें.” भारत के बारे में अपने अनुभव को साझा करते हुए सुनीता ने कहा, “भारत अद्भुत है. जब हम हिमालय के ऊपर से गुजरे, तो हमने वहां की अविश्वसनीय तस्वीरें खींची. भारत का नजारा अंतरिक्ष से बेहद खूबसूरत है और हिमालय के दृश्य दिन में अद्भुत लगते हैं.” उन्होंने अपनी भावी योजनाओं के बारे में भी बताया, “मैं निश्चित तौर पर भारत वापस आऊंगी. मैं एक्सिओम मिशन पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री से मिलना चाहती हूं और अपने अनुभव साझा करना चाहती हूं.”

    LIVE: @NASA_Astronauts @AstroHague, Suni Williams, and Butch Wilmore are talking about their #Crew9 mission to the @Space_Station, which returned to Earth on Tuesday, March 18. https://t.co/xoVuCu6C16

    — NASA (@NASA) March 31, 2025

    Also Read : LSG vs PBKS : आज लखनऊ के इकाना में होगा मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग 11

    astronaut back patting Boeing experience gratitude Indian origin Media Mission NASA new preparations return to earth running Space SpaceX Sunita Williams अंतरिक्ष अंतरिक्ष यात्री अनुभव आभार दौड़ धरती पर वापसी नई तैयारी नासा पीठ थपथपाई बोइंग भारतीय मूल मिशन मीडिया सुनीता विलियम्स स्पेसएक्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन नाले में गिरे तीन लोग, एक के आंख के पास घुसा सरिया
    Next Article केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.