Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»झुलस रहे लॉस एंजिल्स की मदद को आगे आया यह देश
    विदेश

    झुलस रहे लॉस एंजिल्स की मदद को आगे आया यह देश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk :  लॉस एंजिल्स में लगी भयंकर आग पर काबू पाने के लिए ईरान ने अमेरिका की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने अमेरिकी रेड क्रॉस को संदेश भेजकर आग से हुए नुकसान पर दुख जताया है और इसे एक बड़ी त्रासदी बताया है।ईरान की ओर से मदद की पेशकश इसलिए खास है क्योंकि दोनों देशों में काफी समय से तनातनी चल रही है। ईरान ने आग की भयावहता को देखते हुए दुश्मनी को भूलकर मदद का हाथ बढ़ाया है। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख पीरहुसैन कोलीवंद ने कहा है कि वे अपनी विशेष रैपिड रिएक्शन टीमों, बचाव उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मियों को तुरंत अमेरिका भेजने के लिए तैयार हैं।

    लॉस एंजिल्स में बीते पांच दिन से आग लगी है, जिसमें अब तक 12,300 से ज्यादा इमारतें तबाह हो गई हैं और कम से कम 11 लोगों की जान गई है। आग के कारण अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। इस आग ने हॉलीवुड पर भी बुरा असर डाला है, कई फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग रद्द कर दी गई है।

    आग के कारण लॉस एंजिल्स के कई इलाकों में जहरीली हवा फैल गई है, जिससे लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन लोगों से घर के अंदर रहने की अपील कर रहा है।

    ईरान की ओर से मदद की पेशकश को अमेरिका ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है, लेकिन यह पहल दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में मददगार साबित हो सकती है। दोनों देशों के बीच के संबंध पिछले कुछ वर्षों से तनावपूर्ण हैं, लेकिन इस तरह की मानवीय पहल से दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ सकता है।

    Also Read : बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री राजा पीटर…

    Iran Iran help Iran news Los Angeles fire News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजहां-तहां से टपा देते थे बिजली के तार, चार गिरफ्तार
    Next Article बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री राजा पीटर…

    Related Posts

    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होर्मुज के पास भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, सभी 14 क्रू सुरक्षित

    May 14, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    June 16, 2026

    रांची पहुंचीं वाइस एडमिरल आरती सारिन, राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

    June 16, 2026

    मां की फटकार के बाद घर छोड़ गई किशोरी, कानपुर से सकुशल बरामद

    June 16, 2026

    9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    June 16, 2026

    शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.