Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»ये इकाइयां तय कर रही बिहार के औद्योगिक और कृषि विकास की नई दिशा : CM नीतीश
    बिहार

    ये इकाइयां तय कर रही बिहार के औद्योगिक और कृषि विकास की नई दिशा : CM नीतीश

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में औद्योगिक विकास, ग्रामीण उद्यमिता और कृषि-आधारित निर्यात को बढ़ावा देने के लिए CM नीतीश कुमार ने आज पटना के बिहटा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख इकाइयों आर.के. शर्ट्स यूनिट, डीवी रंजन बैग क्लस्टर और सिकंदरपुर स्थित इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का निरीक्षण किया। इन इकाइयों से स्थानीय रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बिहार के कृषि उत्पादों के वैश्विक निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

    आर.के. शर्ट्स यूनिट : अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए उत्पादन

    CM ने बिहटा स्थित आर.के. शर्ट्स यूनिट का दौरा किया, जहां अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए परिधानों का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में यहां 180 से अधिक युवक-युवतियां कार्यरत हैं। यह यूनिट जल्द ही 1200 लोगों को रोजगार प्रदान करेगी।

    मुख्य विशेषताएं :

    • परियोजना लागत : ₹7 करोड़
    • प्रत्यक्ष रोजगार : 600 लोग
    • अप्रत्यक्ष रोजगार : 120 लोग
    • उत्पादन प्रारंभ : अप्रैल 2025

    डीवी रंजन बैग क्लस्टर : महिला उद्यमिता की मिसाल

    CM ने डीवी रंजन बैग क्लस्टर का भी दौरा किया, जहां कैनवास और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग बैग्स का उत्पादन होता है। इस इकाई में 80% से अधिक कर्मचारी महिलाएं हैं, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है। यह इकाई महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।

    मुख्य विशेषताएं :

    • परियोजना लागत : ₹4 करोड़
    • प्रत्यक्ष रोजगार : 120 लोग
    • अप्रत्यक्ष रोजगार : 40 लोग
    • उत्पादन क्षमता : प्रतिदिन 500 बैग्स
    • उत्पादन प्रारंभ : मार्च 2025

    इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर : कृषि निर्यात को नई उड़ान

    सिकंदरपुर में ₹58.15 करोड़ की लागत से निर्मित इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए CM ने इसके आधुनिक तकनीक की सराहना की। यह केंद्र फल, सब्जियां, मसाले, मांस और हर्बल उत्पादों की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने और वैश्विक निर्यात के लिए उपयुक्त बनाने में सहायक है।

    मुख्य विशेषताएं :

    • प्रति घंटे 2 मीट्रिक टन की प्रसंस्करण क्षमता
    • वैश्विक फाइटोसेनिटरी मानकों का अनुपालन
    • लीची और जर्दालु आम का सफल निर्यात (UAE और कतर)
    • “Gift from Bihar” अभियान के तहत 2000 से अधिक आम के बॉक्स अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को भेजे गए
    • 100 से अधिक स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार

    CM ने की सराहना, MSME और कृषि नवाचार पर जोर

    CM नीतीश कुमार ने इन इकाइयों द्वारा स्थानीय रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और बिहार को कृषि-आधारित निर्यात का केंद्र बनाने में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार MSME विकास, तकनीकी नवाचार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। ये इकाइयां बिहार के औद्योगिक और कृषि विकास की नई दिशा तय कर रही हैं।”

    वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

    इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, निदेशक मुकुल गुप्ता, निखिल धनराज निप्पणिकर, शेखर आनंद और BIADA के कार्यकारी निदेशक चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे।

    Also Read : बिहार के इस जिले में जल्द लगने वाला है रोजगार मेला, जानें पूरी Details

    Agricultural Exports Agro Based Industries Bihar Bihar Agricultural Products Bihar industries Bihar news Bihta Industrial Area Chief Minister Inspection DV Ranjan Bag Cluster Employment Generation Global Exports industrial development Industrial Visit Integrated Irradiation Centre Local Employment Nitish kumar patna RK Shirts Unit Rural Entrepreneurship women empowerment आर.के. शर्ट्स यूनिट इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर औद्योगिक दौरा औद्योगिक विकास कृषि आधारित उद्योग कृषि निर्यात ग्रामीण उद्यमिता डीवी रंजन बैग क्लस्टर नीतीश कुमार पटना बिहटा औद्योगिक क्षेत्र बिहार बिहार उद्योग बिहार कृषि उत्पाद बिहार न्यूज महिला सशक्तिकरण मुख्यमंत्री निरीक्षण रोजगार सृजन वैश्विक निर्यात स्थानीय रोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल
    Next Article देश में कोरोना के एक्टिव केस हुए 7383, 24 घंटे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.