Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एंबुलेंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar :  जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाह व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। लातेहार सदर अस्पताल में समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक घायल युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सदर अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

    ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सीतामणी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी अमिता देवी और दामाद रामप्रीत उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रामप्रीत उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई, उसमें न तो ऑक्सीजन था और न ही कोई जरूरी सुविधा। इसके चलते मरीज को करीब ढाई घंटे तक अस्पताल परिसर में इंतजार करना पड़ा। जब ग्रामीणों ने हंगामा किया, तब जाकर अस्पताल में छिपा कर रखी गई एक बेहतर एंबुलेंस बाहर निकाली गई और मरीज को रांची भेजा गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

    Also Read : केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम हेमंत और बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

    Also Read :  द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, 140 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    Also Read : गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौ’त, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Also Read :  भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर सीधे शिकायत भेजें लोग : मंत्री दीपक बिरुआ

    Also Read :  केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    Also Read : जनता 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है, अब गाड़ी बदलने की बारी है : तेजस्वी यादव

    Ambulance Delay Ambulance Problem Government System Health department Health Department Negligence Health Service Hospital Negligence Injured Youth Dies Jharkhand news latehar Latehar accident Latehar news. RIMS Ranchi Sadar Hospital villagers protest अस्पताल लापरवाही एंबुलेंस में देरी एंबुलेंस समस्या ग्रामीणों का प्रदर्शन घायल युवक मौत झारखंड समाचार रिम्स रांची लातेहार लातेहार न्यूज लातेहार हादसा सदर अस्पताल सरकारी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही स्वास्थ्य सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इस जिले में जल्द लगने वाला है रोजगार मेला, जानें पूरी Details
    Next Article ये इकाइयां तय कर रही बिहार के औद्योगिक और कृषि विकास की नई दिशा : CM नीतीश

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.