Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौ’त, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
    बिहार

    गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौ’त, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दानापुर में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किए गए महादलित युवक सुनील मांझी की बीती देर रात पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद आज यानी रविवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने दानापुर उपकारा और थाना पर जमकर हंगामा किया, पुलिस और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

    सुनील को थी फेफड़े की बीमारी

    मिली जानकारी के अनुसार दानापुर थाना पुलिस ने 9 जून की शाम सुनील मांझी और घमंडी मांझी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुनील की पत्नी ने मीडिया को बताया कि उनके पति को फेफड़े की बीमारी थी और 10 जून को जेल भेजने से पहले वह थाना गेट पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनका इलाज कराने के बजाय दोनों को न्यायिक हिरासत में दानापुर उपकारा भेज दिया।

    इलाज के दौरान हुई मौत

    उपकारा अधीक्षक अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि 10 जून को दोनों आरोपियों को उत्पाद अधिनियम के तहत जेल लाया गया था। सुनील की तबीयत बिगड़ने पर जेल के चिकित्सक ने उनका इलाज किया, लेकिन 14 जून को उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें PMCH रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    परिजनों का आरोप

    सुनील की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार छह लोगों में से चार को पैसे लेकर छोड़ दिया, लेकिन सुनील और घमंडी को 2,000 रुपये न देने के कारण जेल भेजा गया। परिजनों का दावा है कि पुलिस की लापरवाही और जेल में उचित इलाज न मिलने के कारण सुनील की मौत हुई।

    मामले की जांच शुरू

    सुनील की मौत की खबर मिलते ही रविवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने दानापुर उपकारा गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। उपकारा प्रशासन ने इसे थाना का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद परिजन दानापुर थाना पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    alcohol consumption allegation allegations against police Bihar news Bihar Politics custodial death Dalit injustice Danapur Danapur police station Danapur sub-jail death in custody Demand for Justice Demonstration family members accuse police and jail administration of negligence Jail Administration Mahadalit rights Mahadalit youth Patna incident Patna Medical College Hospital PMCH police negligence Protest Sunil Manjhi Suspicious death of an arrested youth गिरफ्तार युवक की संदिग्ध मौत जेल प्रशासन दलित अत्याचार दानापुर दानापुर उपकारा दानापुर थाना न्याय की मांग पटना घटना पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप पुलिस पर आरोप पुलिस लापरवाही प्रदर्शन बिहार न्यूज बिहार राजनीति महादलित अधिकार महादलित युवक शराब पीने का आरोप सुनील मांझी हंगामा हिरासत में मौत हिरासत में मौत मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर सीधे शिकायत भेजें लोग : मंत्री दीपक बिरुआ
    Next Article द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, 140 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.