Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»रिम्स में है बीमारी बांटने का पूरा इंतजाम, ड्रेनेज हो रहा ओवर फ्लो, कई जगह पाइपलाइन फटी
    ट्रेंडिंग

    रिम्स में है बीमारी बांटने का पूरा इंतजाम, ड्रेनेज हो रहा ओवर फ्लो, कई जगह पाइपलाइन फटी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2024Updated:January 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल व मेडिकल कालेज रिम्स में अव्यवस्था सुधारने का नाम ही नहीं ले रही है. एक ओर नई सुविधाएं बढ़ाई जा रही है. वहीं दूसरी ओर हॉस्पिटल में व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हॉस्पिटल में बीमारी बांटने का पूरा इंतजाम है. कहीं ड्रेनेज ओवर फ्लो है तो कहीं पाइपलाइन फटकर पानी बाहर बह रहा है. इस वजह दुर्गंध ने मरीजों का सांस लेना भी दूभर कर दिया है. आज स्थिति यह है कि मरीज तो ठीक हो जाएगा. वहीं हॉस्पिटल का कबाड़ भी कई जगहों पर जमा कर दिया गया है. इससे मरीजों के साथ आने वाले परिजन बीमार हो जाएंगे.

    ड्रेनेज आज भी 60 साल पहले वाला

    हॉस्पिटल की जब शुरुआत हुई थी तब कैपेसिटी के अनुसार ड्रेनेज लाइन बिछाई गई थी. आज समय के बाद मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है. लेकिन ड्रेनेज सिस्टम में कोई सुधार नहीं हुआ. आज भी 60 साल पहले वाले ड्रेनेज के सहारे मेन बिल्डिंग है. जिससे कि ड्रेनेज हमेशा ही ओवर फ्लो रह रहा है. गंदा पानी ड्रेन से बाहर है. कई जगहों पर गंदा पानी जमा है. इसके बावजूद अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ती.

    मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों खर्च

    हॉस्पिटल के मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते है. इसके लिए पीएचईडी को अलग से करोड़ों रुपए दिए जाते है. जिससे कि हॉस्पिटल में सिवरेज-ड्रेनेज दुरुस्त रहे. वहीं पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहे. इसके बावजूद पूरे हॉस्पिटल में ड्रेनेज की पाइपलाइन खराब है. जिससे नालियों का पानी कई जगहों पर बह रहा है. सुपरस्पेशियलिटी बिल्डिंग में भी कई जगहों पर ऐसी ही स्थिति है. गंदगी की वजह से लोग संभलकर चल रहे है. इस वजह से डॉक्टरों को भी परेशानी हो रही है. लेकिन प्रबंधन ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है.

    इसे भी पढ़ें: सर्किट हाउस में जुट रहे सत्ता दल के विधायक, सामान भी लेकर पहुंचे है साथ

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्किट हाउस में जुट रहे सत्ता दल के विधायक, सामान भी लेकर पहुंचे है साथ
    Next Article राजनीतिक उठापटक के बीच सीएम को लाने निकला कारकेड

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.