Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»प्रोजेक्ट 15बी के तीसरे युद्धक जहाज इंफाल का कल होगा अनावरण, जानें खासियत
    ट्रेंडिंग

    प्रोजेक्ट 15बी के तीसरे युद्धक जहाज इंफाल का कल होगा अनावरण, जानें खासियत

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारतीय नौसेना अपनी ताकतों को स्वदेशी तौर पर बड़ी तेजी से बढ़ाने में जुटी है. उसी के तहत अब उसे एक ऐसा विध्वसंक मिलने जा रहा है, जिससे दुश्मनों के भी होश उड़ जाएंगे. प्रोजेक्ट 15बी गाइडेड मिसाइल के तीसरे स्टील्थ ड्रिस्ट्रॉयर द क्रेस्ट ऑफ यार्ड 12706 (इंफाल) का कल अनावरण किया जाएगा. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और रक्षा मंत्रालय और मणिपुर सरकार के कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि युद्धक जहाज इंफाल लंबी दूरी की ब्रह्मोस मिसाइल दागने में भी सक्षम है. परीक्षण के दौरान इसका टेस्ट भी किया जा चुका है. गौरतलब है कि यह पहला युद्धक जहाज है, जिसका नाम उत्तर पूर्वी राज्य के शहर के नाम पर रखा गया है. 16 अप्रैल 2019 को राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी दी थी. भारतीय नौसेना ने बताया कि यह जहाज 23 दिसंबर 2023 को नौसेना में शामिल हो जाएगा.

    जानें खासियत

    द क्रेस्ट ऑफ यार्ड (इंफाल) प्रोजेक्ट 15बी गाइडेड मिसाइल ड्रेस्टॉयर सीरीज का तीसरा युद्धक जहाज है. इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने नौसेना को 20 अक्तूबर 2023 को सौंप दिया था. जिसके बाद से इसके परीक्षण चल रहे थे.

    बता दें कि ये परंपरा रही है कि भारतीय नौसेना में जहाजों, पनडुब्बियों का नाम देश के प्रमुख शहरों, पर्वत श्रंख्लाओं, नदियों और द्वीपों के नाम पर रखे जाते हैं.

    इस युद्धक जहाज का डिजाइन भारतीय नौसेना के वारशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है. भारत में बना यह जहाज दुनिया के आधुनिक युद्धक जहाजों में से एक है. इस जहाज में MR SAM, ब्रह्मोस SSM, तारपीडो ट्यूब लॉन्चर्स , एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स और 76एमएम री SRGM इस जहाज को दुश्मनों का काल बनाते हैं.

    युद्धक जहाज इंफाल की लंबाई 164 मीटर और वजन 7500 टन से ज्यादा है. इंफाल में 312 क्रू मेंबर ठहर सकते हैं. यह 55 किलोमीटर प्रतिघंटे से भी ज्यादा रफ्तार से चल सकता है. बता दें कि 15बी या कहें कि विशाखापत्तनम श्रेणी के युद्धक जहाज पहले की 15ए या कोलकाता श्रेणी के युद्धक जहाजों से ज्यादा आधुनिक और तकनीकी तौर पर शक्तिशाली हैं. विशाखापत्तनम श्रेणी का पहला युद्धक जहाज 21 नवंबर 2021 को कमीशन हुआ था और दूसरा जहाज मोरमुगाओ 18 दिसंबर 2022 को नौसेना में कमीशन हुआ था. तीसरा इंफाल 23 दिसंबर को कमीशन होगा और चौथे युद्धक जहाज सूरत का अभी निर्माण कार्य चल रहा है.

     इसे भी पढ़ें: विस्थापित की मांगों को लेकर पावर प्लांट सहित सीसीएल के तीन एरिया का गेट जाम, धरने पर बैठे गिरिडीह सांसद

    City News Current News Daily News Imphal Indian Navy Johar Live Latest news Local News Main News News Headline the third warship of Project 15B Today's News unveiled अनावरण आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रोजेक्ट 15बी के तीसरे युद्धक जहाज इंफाल भारतीय नौसेना मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेडीयू पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन, बिहार में 75% आरक्षण लागु करने का स्वागत
    Next Article पाकुड़ और जमशेदपुर के बीच खेला गया तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, अभिनेत्री श्रवंती चटर्जी ने किया खेल का शुभारंभ

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.