Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज पर जताई चिंता, कहा- बिना मेहनत सब मुफ्त मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे?
    Uncategorized

    सुप्रीम कोर्ट ने फ्रीबीज पर जताई चिंता, कहा- बिना मेहनत सब मुफ्त मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे?

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फ्रीबीज कल्चर यानी मुफ्त रेवड़ियों पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर सरकार लोगों को सुबह से शाम तक मुफ्त खाना, गैस और बिजली देती रहेगी, तो लोग काम क्यों करेंगे? कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने से वर्क कल्चर खत्म हो जाएगा और देश की प्रगति पर असर पड़ेगा।

    गरीबों की मदद जरूरी, लेकिन सबको मुफ्त देना गलत

    सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की याचिका की सुनवाई के दौरान की। याचिका में कंज्यूमर्स की आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी को मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव था। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि अधिकांश राज्य राजस्व घाटे में हैं और फिर भी मुफ्त योजनाएं जारी रखी जा रही हैं।

    CJI सूर्यकांत के तीन सवाल

    लोगों के लिए रोजगार के रास्ते बनाने चाहिए ताकि वे अपनी इज्जत और आत्मसम्मान के साथ काम कर सकें। अगर सबकुछ मुफ्त मिल जाएगा तो लोग काम क्यों करेंगे?

    अचानक चुनाव के आस-पास मुफ्त योजनाएं क्यों लागू की जाती हैं? क्या यह देश के विकास में बाधक नहीं है?

    मुफ्त सुविधाओं की नीति से क्या हम भारत में ऐसी संस्कृति विकसित कर रहे हैं, जहां मेहनत और काम की अहमियत कम हो जाए?

    कोर्ट ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों को राहत देना समझ में आता है, लेकिन जो लोग भुगतान कर सकते हैं, उनके लिए मुफ्त सुविधा देना तुष्टिकरण की नीति जैसा लगता है।

    मामला क्या है

    सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। कंपनी ने 2024 के विद्युत संशोधन नियम 23 को चुनौती दी है, जिसमें आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना सभी को मुफ्त बिजली देने का प्रावधान है। तमिलनाडु सरकार हर दो महीने में लगभग 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देती है, बिना किसी शर्त के। कोर्ट ने केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है और पूछा है कि बिजली दरों की घोषणा के बाद अचानक मुफ्त बिजली का फैसला क्यों लिया गया।

    देश में चल रही मुफ्त योजनाओं की झलक

    बिजली से जुड़ी मुफ्त / सब्सिडी योजनाएं:

    दिल्ली : प्रति माह लगभग 200 यूनिट मुफ्त (6-7 लाख उपभोक्ता लाभान्वित)

    पंजाब : प्रति घर 300 यूनिट

    झारखंड : 125 यूनिट प्रति माह

    राजस्थान : चयनित परिवारों को 300 यूनिट

    हिमाचल प्रदेश : 125 यूनिट

    बिहार : 125 यूनिट (नई घोषणा)

    तेलंगाना / आंध्र प्रदेश / पंजाब (कृषि) : किसानों के लिए मुफ्त

    अन्य मुफ्त / सहायता योजनाएं:

    दिल्ली : महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, पानी पर सब्सिडी

    मध्य प्रदेश : लाडली बहना योजना, मेधावी लड़कियों को स्कूटी

    तमिलनाडु : महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता, सार्वजनिक परिवहन में लाभ

    छत्तीसगढ़ : गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

    हरियाणा : महिलाओं को मासिक आर्थिक मदद

    सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि गरीबों को मदद मिलनी चाहिए, लेकिन हर किसी को मुफ्त देना देश की विकास प्रक्रिया के लिए खतरा बन सकता है।

    Also Read : जनता को समय पर न्याय मिले, देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : एसपी खोटरे

    CJI Suryakant CJI सूर्यकांत development of the country Electricity Subsidy employment free electricity free food free gas free schemes freebies culture help to the poor political policies Supreme Court Tamil Nadu Power Distribution women's help Work Culture गरीबों की मदद तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन देश का विकास फ्रीबीज कल्चर बिजली सब्सिडी महिलाओं की सहायता मुफ्त खाना मुफ्त गैस मुफ्त बिजली मुफ्त योजनाएँ राजनीतिक नीतियां रोजगार वर्क कल्चर सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता को समय पर न्याय मिले, देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : एसपी खोटरे
    Next Article जंगली हाथियों के मुद्दे पर आजसू विधायक ने सदन के बाहर दिया धरना, तत्काल मुआवजे की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.