Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»धूप और अगरबत्ती का धुआं हो सकता है खतरनाक, स्वास्थ्य के लिए बरतें सावधानी
    स्वास्थ्य

    धूप और अगरबत्ती का धुआं हो सकता है खतरनाक, स्वास्थ्य के लिए बरतें सावधानी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अगरबत्ती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत, जापान और चीन जैसे देशों में पूजा के दौरान धूप और अगरबत्ती जलाना एक प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है। यह वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और भक्ति दिखाने का माध्यम माना जाता है। लेकिन, नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, अगरबत्ती के धुएं से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे आंखों, नाक, गले में जलन, सांस की दिक्कत, एलर्जी, हृदय रोग, न्यूरोसाइकोलॉजिकल समस्याएं और यहां तक कि फेफड़ों का कैंसर।

    धुएं से होने वाली समस्याएं

    • आंख, नाक और गले में जलन : धुआं सांस के साथ अंदर जाने पर आंखों और गले में जलन होती है।
    • एलर्जी और सांस की समस्या : एलर्जी से पीड़ित लोगों को साइनस और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
    • खांसी और कमजोरी : लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहने से खांसी, थकान, चक्कर, पैरों में सूजन और अंगों में दर्द हो सकता है।
    • गंभीर बीमारियां : रोजाना धुआं सांस में लेने से ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, सीओपीडी और फेफड़ों का कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

    अध्ययन का खुलासा

    एक अध्ययन के अनुसार, 65 वर्षीय महिला जो 30 साल से रोजाना अगरबत्ती के धुएं के संपर्क में थी, उसे चक्कर, थकान, कमजोरी, पैरों में सूजन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हुईं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगरबत्ती का धुआं सिगरेट के धुएं जितना ही हानिकारक हो सकता है।

    अगरबत्ती में मौजूद रसायन

    अगरबत्ती जलाने से PM 2.5 कण, कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो घर की हवा को प्रदूषित करती हैं। यह धुआं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    क्या करें सावधानी?

    • पूजा के दौरान धूप या अगरबत्ती को बीच-बीच में जलाएं।
    • खिड़कियां खुली रखें और पंखा चलाएं ताकि धुआं बाहर निकल जाए।
    • रसायन-मुक्त अगरबत्ती या प्राकृतिक धूप का उपयोग करें।
    • तेल डिफ्यूजर का इस्तेमाल करें, जो सुगंध और आध्यात्मिक अनुभव देता है।

    Disclaimer : यह जानकारी वैज्ञानिक अध्ययन और विशेषज्ञ सलाह पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Also Read : तमिलनाडु भगदड़ पर विजय ने जताया दुख, PMO ने की मुआवजे की घोषणा

    take precautions for your health. The smoke from incense and agarbatti can be dangerous धूप और अगरबत्ती का धुआं हो सकता है खतरनाक स्वास्थ्य के लिए बरतें सावधानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePMCH में फिर लगी आ’ग, शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में भड़की लपटें
    Next Article निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान : एक साथ होंगे बिहार विस चुनाव और घाटशिला उपचुनाव

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.