Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग से झुलसे सेवक की 15 दिन बाद हुई मौत, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस
    ट्रेंडिंग

    महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग से झुलसे सेवक की 15 दिन बाद हुई मौत, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उज्जैन:  महाकाल मंदिर हादसे में घायल सत्यनारायण सोनी ने करीब 15 दिन बाद मुंबई में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली. हादसे के बाद सोनी पहले इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे और फिर हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई भेजा गया था. 25 मार्च को होली पर्व पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई थी. जिसमें 14 लोगों के घायल हुए थे. घायलों में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के समय मौजूद पंडित, सेवक और कर्मचारी शामिल थे. मंदिर हादसा होने के करीब 15 दिन बाद महाकाल के सेवक सत्यनारायण सोनी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. बता दें कि मंदिर के गर्भगृह में आग उस समय लगी जब गुलाल पूजा की थाली पर गिर गया, जिसमें जलता हुआ कपूर था. बाद में यह फर्श पर फैल गया जिससे आग फैल गई. यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई थी. महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया था कि होली के अवसर पर एक अनुष्ठान के तहत गुलाल फेंके जाने के जाने के बाद आग लगी. इससे पुजारी, सेवक और कर्मचारी झुलस गए. गर्भगृह के सामने नंदी हॉल में घटना के दौरान कुछ वीवीआईपी सहित बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे. लेकिन भक्तों में से किसी को कुछ भी नहीं हुआ.

    CM ने होली कार्यक्रम को किया था कैन्सिल

    महाकाल मंदिर में आग लगने की जानकारी मिलने पर सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. कार्यक्रम प्रारंभ होने के पहले सीएम तत्काल भोपाल के स्टैट हेंगर रवाना हो गए थे. वहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए इंदौर पहुंचे. सीएम डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचते ही श्री महाकाल मंदिर में आग लगने से हुए घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी ली. सीएम ने अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में उपचार के लिए आए घायलों से मुलाकात कर बातचीत की. साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार किया जाएगा.

    घायलों के उपचार के लिए एक-एक लाख रुपए

    भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे. आग लगने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच का भी आदेश दिया गया. घायलों के उपचार के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया था.

    PM मोदी ने CM से ली घटना की जानकारी 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम डॉ मोहन यादव से दूरभाष पर चर्चा कर उज्जैन में हुए हादसे के संबंध में जानकारी ली थी. मुख्यमंत्री ने PM को बताया था कि भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए हादसे से प्रभावित घायलों का इलाज इंदौर और उज्जैन में चल रहा है. उन्होंने दोनों नगरों में जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है. घायलों के बेहतर उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है. साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं. उस दौरान पीएम ने भगवान महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.  

    आग उज्जैन महाकाल मौत सेवक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविक्षिप्त बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article धीरेंद्र शास्त्री को ‘सिर तन से जुदा’ करने की मिली धमकी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.