Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»धीरेंद्र शास्त्री को ‘सिर तन से जुदा’ करने की मिली धमकी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
    ट्रेंडिंग

    धीरेंद्र शास्त्री को ‘सिर तन से जुदा’ करने की मिली धमकी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश: UP के बरेली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. फेसबुक के माध्यम से दी गई धमकी में ‘सिर तन से जुदा’ करने की बात कही गई है. जिसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है. उन्होंने बरेली के आंवला कोतवाली में एक शिकायत पत्र दिया है. इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि सनातन धर्म के गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर अशोभनीय तरह से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. जिसमें सिर तन से जुदा का ऑडियो भी लगाया गया है. इस वीडियो से हिंदूओं की भावनाएं आहत हुई है. इसके चलते सैकड़ो की संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ आंवला कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया है. उन्होंने पुलिस अधिकारी से FIR दर्ज करने की मांग करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है.

    धमकी देने के आरोपी पर FIR दर्ज

    फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने धमकी देने के आरोप में फैज रजा नाम के शख्स के खिलाफ 505(2) धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है. जांच पड़ताल की जा रही है.  वहीं, इस पूरे मामले में हिंदू संगठन के नेता ने कहा कि फैज रजा ने फेसबुक पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फोटो लगाकर उनका सिर तन से जुदा करने और अशब्द भाषा के प्रयोग करते हुए स्टेट्स लगाया है. इसमें सिर तन से जुदा का गाना भी शामिल है. उसकी पोस्ट पर कुछ और लोगों ने भी अभद्र टिप्पणी की है. इन सब हरकतों से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए आरोपी पर सख्त कार्रवाई किया जाए. बता दें कि इससे पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी मिल चुकी है. ऐसे में उनके साथ सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पुरी तरह से सतर्क है.

    आक्रोश धमकी धीरेंद्र शास्त्री हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग से झुलसे सेवक की 15 दिन बाद हुई मौत, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस
    Next Article चैती छठ को लेकर नगर निगम रेस, घाटों को किया जा रहा तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.