Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»तेज रफ्तार का कहर : दो हादसों में तीन की मौ’त, कई घायल
    क्राइम

    तेज रफ्तार का कहर : दो हादसों में तीन की मौ’त, कई घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2025Updated:January 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार में तेज रफ्तार के कहर ने फिर से दो दर्दनाक हादसों को जन्म दिया है. गोपालगंज और मधुबनी जिलों में हुए इन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

    गोपालगंज में पिकअप वैन और जीप की भिड़ंत में दो की मौत

    गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सेमरा सासामुसा पथ पर खजूरी गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां दूध से लदी पिकअप वैन और विपरीत दिशा से आ रही यात्रियों से भरी जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा घने कुहासे के कारण हुआ, जिससे जीप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान मौलादीन (गोपालपुर थाना क्षेत्र के ढेबवां गांव) और जोगिंदर मांझी (बंजरिया गांव) के रूप में हुई है.

    हादसे में घायल छह लोग भी हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. कुचायकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है.

    मधुबनी में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    दूसरी तरफ, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के नंदी भौजी चौक मुख्य मार्ग पर एक और दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई, जो अपने पिता रामनरेश कामत के साथ भवन निर्माण कार्य देखने जा रहे थे. हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज PHC में चल रहा है.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक सोनू कुमार सिक्किम में फार्मासिस्ट की तैयारी कर रहा था.

    Also Read : CO की कार को सफारी ने ठोका… देखें CCTV फुटेज

    Accident Benipatti Bihar Bike collision Construction work death deceased family gopalganj hospital injured Jeep Kuchaykot Madhubani Pharmacist pickup van police investigation post mortem Road Accident road safety Scorpio Serious Injuries speed अस्पताल कुचायकोट गंभीर चोट गोपालगंज घायल जीप टक्कर दुर्घटना परिजन पिकअप वैन पुलिस जांच पोस्टमार्टम फार्मासिस्‍ट बाइक बिहार बेनीपट्टी भवन निर्माण मधुबनी मृतक मौत रफ्तार सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्कॉर्पियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई UP CABINET की बैठक, लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, इन श्रद्धालुओं को पासपोर्ट दिखाने पर मिलेगी VIP ENTRY

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.