Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मंगलसूत्र पहनाते ही दूल्हे ने तोड़ा दम, 15 मिनट की दुल्हन बनी विधवा
    ट्रेंडिंग

    मंगलसूत्र पहनाते ही दूल्हे ने तोड़ा दम, 15 मिनट की दुल्हन बनी विधवा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दूल्हे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Karnataka : तमाम उम्र सपनों को संजोने और मेहनत से भविष्य संवारने के बाद जब शादी का दिन आता है, तो वह पल हर इंसान की ज़िंदगी का सबसे खास लम्हा होता है. लेकिन अगर यही दिन किसी के जीवन की अंतिम घड़ी बन जाए, तो कल्पना करना भी दिल दहला देता है. कर्नाटक के बागलकोट जिले से एक ऐसा ही दिल तोड़ने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की रस्मों के महज 15 मिनट बाद ही दूल्हे की मौत हो गई और नई नवेली दुल्हन विधवा बन गई.

    शादी के बाद गिर पड़ा दूल्हा

    यह घटना बागलकोट जिले के जमखंडी की है. 26 वर्षीय प्रवीन कुरने, जो एक निजी बैंक में कार्यरत था, अपनी ही मौसेरी बहन से विवाह कर रहा था. विवाह की रस्मों के दौरान जैसे ही प्रवीन ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया, दोनों मंच पर आशीर्वाद लेने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए खड़े हुए. तभी अचानक प्रवीन के पैर कांपने लगे और वह वहीं गिर पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत भी हुई.

    अस्पताल पहुंचते ही तोड़ दिया दम

    परिवार और रिश्तेदार तुरंत प्रवीन को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुछ ही देर पहले जिसकी शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, अब उसकी अर्थी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं. इस असमय मृत्यु ने सबको स्तब्ध कर दिया.

    खुशियों का माहौल मातम में बदला

    प्रवीन के पिता श्रीशैल कुरने कर्नाटक राज्य साइक्लिंग एसोसिएशन के राज्य सचिव हैं और उन्होंने बेटे की शादी धूमधाम से करने की योजना बनाई थी. सैकड़ों मेहमान बुलाए गए थे, शानदार सजावट की गई थी. लेकिन बेटे की आकस्मिक मौत ने पूरे आयोजन को गहरे शोक में बदल दिया.

    जैसे ही यह खबर फैली, समारोह स्थल को खाली कराया गया और सजावट भी हटा दी गई. जो लोग कुछ देर पहले नाच-गाना कर रहे थे, उनकी आंखें नम हो गईं. हर तरफ मातम छा गया.

    आखिर क्या था मौत का कारण?

    प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि प्रवीन को हार्ट अटैक आया था, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा..

    Also Read : JSCA को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, दोपहर 2 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

    Bagalkot Incident Bride Widowed Death at Wedding Emotional News Groom's Death heart-wrenching incident Human Interest Story Karnataka Breaking News Karnataka News Social Media News Tragic Wedding viral news wedding rituals इंसानियत से जुड़ी खबर कर्नाटक खबर कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज दिल दहला देने वाली घटना दुखद शादी दुल्हन विधवा दूल्हे की मौत बागलकोट घटना भावुक खबर वायरल न्यूज शादी की रस्में शादी में मौत सोशल मीडिया खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजच्चा-बच्चा की मौ’त के बाद अस्पताल सील, डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम
    Next Article जमशेदपुर के 68 दुकानदारों पर अतिक्रमण का मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिन जस्टिस एससी शर्मा ने ECI और मेधा रूपम मामलों की सुनवाई की, उनके बेटे हैं चुनाव आयोग के वकील

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम : कौन हैं प्रनब डोले, जिनकी गिरफ्तारी पर केन्या तक गूंजा विरोध?

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : NHAI के DGM को डिमोट कर बनाया टेक्निकल असिस्टेंट, SC में डिस्टेंस लर्निंग डिग्री हुई थी रद्द

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.