Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर के 68 दुकानदारों पर अतिक्रमण का मामला दर्ज
    झारखंड

    जमशेदपुर के 68 दुकानदारों पर अतिक्रमण का मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर:  जमशेदपुर के मानगो हाट में जमीन अतिक्रमण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। झारखंड पब्लिक लैंड इंक्रॉचमेंट एक्ट (जेपीएलई) के तहत 68 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मानगो अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा बाजार समिति के पणन सचिव अभिषेक आनंद की अनुशंसा पर की गई है।

    अब सभी दुकानदारों को अंचल कार्यालय से नोटिस जारी किया जाएगा और उन्हें यह साबित करना होगा कि जिस जमीन पर उन्होंने दुकानें बनाई हैं, वह वैध रूप से उनकी है। वैध कागजात नहीं दिखाने पर उन्हें अतिक्रमणकारी माना जाएगा और उनकी दुकानें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    दो श्रेणी में बांटे गए अतिक्रमणकारी

    इस मामले में 38 दुकानदारों पर आरोप है कि उन्होंने किसानों के लिए बनाए गए प्लेटफार्म पर कब्जा कर लिया है। वहीं 30 दुकानदारों ने आवंटन से ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्हें अतिरिक्त जमीन छोड़नी होगी, अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।

    कागजात के बिना दुकान चलाने वाले बढ़ाएंगे परेशानी

    ज्यादातर दुकानदारों के पास जमीन के वैध दस्तावेज नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने दुकानें किसी अन्य से खरीदी हैं। सिर्फ दो-चार दुकानदार ही ऐसे हैं जिनके पास मूल आवंटन के कागजात हैं। इससे यह मामला और उलझ सकता है।

    बता दें कि मानगो हाट बाजार कुल 78 डिसमिल जमीन पर बसा है और इसमें करीब 142 छोटी दुकानें हैं। यह जमीन 1978 में बाजार समिति को किसानों के उत्पाद बेचने के लिए दी गई थी। अब अतिक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

    Also Read : मंगलसूत्र पहनाते ही दूल्हे ने तोड़ा दम, 15 मिनट की दुल्हन बनी विधवा

    अंचलाधिकारी अतिक्रमण मामला जमशेदपुर जमीन अतिक्रमण जेपीएलई एक्ट झारखंड पब्लिक लैंड इंक्रोचमेंट दुकान हटाने दुकानदार दुकानदार नोटिस प्रशासनिक कार्रवाई भूमि अधिकार मानगो हाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंगलसूत्र पहनाते ही दूल्हे ने तोड़ा दम, 15 मिनट की दुल्हन बनी विधवा
    Next Article सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मौ’त, दो जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    Latest Posts

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.