Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मजदूरों के घर वापसी को लेकर परिजनों का बेसब्री से हो रहा है इंतजार, एयरपोर्ट से भरी उड़ान
    झारखंड

    मजदूरों के घर वापसी को लेकर परिजनों का बेसब्री से हो रहा है इंतजार, एयरपोर्ट से भरी उड़ान

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023Updated:December 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : उत्तराखंड की सुरंग से सुरक्षित बाहर निकले झारखंड के मजदूरों के घर वापसी को लेकर परिजनों का बेसब्री से इंतजार है. सभी मजदूरों को एयरलिफ्ट कर झारखंड लाया जा रहा है. मजदूरों के साथ उनसे मिलने गये उनके परिजन भी साथ लौट रहे हैं. वापसी की सारी तैयारी हो चुकी है. . झारखंड वापस लौटने वालों में कुल 30 लोग हैं. इनमें 15 मजदूर हैं और 12 परिजन हैं.

    इसके अलावा श्रम विभाग के पदाधिकारी शामिल हैं. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के सभी 15 मजदूर जो टनल से सुरक्षित निकले है उन्हें रात्रि भोज देंगे.

    होटल आर्क में ठहराये गये थे श्रमिकों और उनके परिजनों को

    बीते रात सारे मजदूरों व उनके परिजनों को नयी दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल आर्क में रखा गया था. जहां सभी लोगों को नाश्ता उसके बाद रात में खाना खिलाया गया. इस बारे श्रम विभाग के संयुक्त श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने ‘जोहार लाइव’ को बताया कि श्रमिकों को गुरुवार को देहरादून से दिल्ली लाया गया था. कल देर शाम सारे लोग होटल पहुंचे थे. सुबह में नाश्ता व खाना खाने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले हैं. संयुक्त श्रमायुक्त  ने बताया कि सभी मजदूर रात 8 बजे तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेंगें.

    परिजनों में उत्साह

    उन्होंने बताया कि राज्य के प्रवासी नियंत्रण कक्ष श्रमिकों और उनके परिजनों के साथ लगातार संपर्क में हैं. परिजनों को श्रमिकों की गतिविधियों की जानकारी ससमय उपलब्ध कराई जा रही है. श्रमिकों और उनके परिजन घर वापसी लेकर खुश हैं. बताया जाता है कि एयरपोर्ट पर मजदूरों व उनके परिजनो के स्वागत के लिए मंत्री श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग  सत्यानंन्द भोक्ता एवं विभाग के सचिव राजेश शर्मा उपस्थित रहेंगें. एयरपोर्ट से निकल कर  मंत्री श्री भोक्ता के साथ मजदूर एवं उसके परिजन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करने मुख्यमंत्री आवास जाएंगे.

    इसे भी पढ़ें: पलामू में मुख्यमंत्री ने किया आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में मुख्यमंत्री ने किया आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत
    Next Article 2047 तक भारत बनेगा विकसित और आत्मनिर्भर : राज्यपाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.