Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, घर-घर चलेगा अभियान
    झारखंड

    कल होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, घर-घर चलेगा अभियान

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सोशल मीडिया पर चलेगा #ProudOfMyBLO अभियान

    रांची : मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कल यानी 27 अक्टूबर को किया जाएगा. सूची के प्रारूप के प्रकाशन के बाद नौ दिसंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही नौ दिसंबर तक घर-घर मतदाताओं के वेरिफिकेशन का भी अभियान शुरू होगा. कल से सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच एक घंटे तक सोशल मीडिया पर हैशटैग अभियान #ProudOfMyBLO चलाया जाएगा.

    अभियान के तहत ये होंगे काम

    मतदातओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत लोगों को मतदाता सूची सुधारने के लिए कहा जाएगा. इसके अलावा आदिम जनजातियों, रैन बसेरा, आश्रय गृह में रहने वाले, दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा. इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है.

    ये काम करेंगे बीएलओ

    मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 28, 29 अक्तूबर और चार और पांच नवंबर को विशेष अभियान चलेगा. इस दिन सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र पर जाना होगा और नाम जोड़ने, हटाने, खराब तस्वीरें बदलने तथा अन्य बदलाव के लिए लोगों को संबंधित फॉर्म देना होगा. इसके अलावा ट्रांसजेंडर, दिव्यांगों, आदिम जनजातियों बेघरों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए भी अभियान चलेगा. यह अभियान 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगा.

    आदिम जनजातियों और रैन बसेरा के लोगों का जुड़ेगा नाम

    28 नवंबर को दुरस्त इलाकों में रहने वाले आदिम जनजातियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा. इसके लिए उनके गांवों में टीम जाएगी. इस काम में एससी-एसटी अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और आदिवासी कल्याण आयुक्त से सहयोग लेने की निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया है. रांची जिले के सभी रैन बसेरा और आश्रयगृहों में रहने वाले लोगों का भी निबंधन कराया जाएगा. इस काम में नगर निगम का सहयोग लेने लिया जाएगा.

    दिव्यांगों के लिए चलेगा विशेष अभियान

    अस्सी वर्ष से अधिक के बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए 30 नवंबर और एक दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत घर घर जाकर पूर्व में निबंधित मतदाताओं को सत्यापित किया जाएगा. जिनके नाम नहीं है उनका जोड़ा जाएगा. इस काम में क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा एवं समाज कल्याण कार्यालय का सहयोग लिया जाएगा. तीन दिसंबर को दिव्यांग मतदाताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जएगा.

    इसे भी पढ़ें : रांची के मास्टर प्लान 2037 का 30 तक दीजिए सुझाव, 8 को जनसुनवाई

    #Jharkhand News #ProudOfMyBLO campaign #ProudOfMyBLO अभियान City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Publications ranchi social media Today's News Voter List आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रकाशन मतदाता सूची मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सोशल मीडिया स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी
    Next Article पूजा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, दोनों मृतकों के परिजनों को सौंपे 50-50 हजार रुपए के चेक

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.