Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूजा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, दोनों मृतकों के परिजनों को सौंपे 50-50 हजार रुपए के चेक
    झारखंड

    पूजा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, दोनों मृतकों के परिजनों को सौंपे 50-50 हजार रुपए के चेक

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसे में दो लोगों की मौत मामले में आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह व सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नया बाजार ने बड़ी पहल की है. आज 26 अक्टूबर को दोनों मृतक परिवारों को 50-50 हजार रुपए का चेक सहयोग राशि के रूप में सौंपा गया. श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नया बाजार जुगसलाई के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिसमें मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष प्रिंस सिंह भाटिया व महासचिव संजीव तिवारी ने मृतक परिवार को 50-50 हजार रुपए का चेक सौंपा. साथ ही मृतक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सदैव उनके साथ खड़ा रहने और सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया.

    जिला प्रशासन व सरकार पर गुस्सा

    मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष ने विसर्जन घाट की अव्यवस्था पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार के रवैये को गैर जिम्मेदार बताया है. क्योंकि घाट मरम्मती के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया, बल्कि सिर्फ खानापूर्ति की गई. लेकिन दुर्गा पूजा समितियों की सूझबूझ और उनकी समझदारी की वजह से भयानक हादसा होते होते बच गया. फिर भी दो लोगों की मौत हो गई, इसका अफसोस रहेगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने का कार्य करता है. सारा ठीकरा पूजा समितियों पर थोपता है. ऐसी गैरजिम्मेदार सरकार को जल्द ही उखाड़ने और जिम्मेदार सरकार को सत्ता सौंपने का वक्त आ गया है. नया बाजार जुगसलाई की श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की तरह अन्य समितियों को भी सहयोग के लिए आगे आना चाहिए. मृतक परिवार से मिलने वालों में मुख्य रूप से बॉबी सिंह, संटू दा, महेश सिंह, आजसू नेता अप्पू तिवारी, ललन झा, उमाशंकर सिंह, आनंदी ओझा, श्याम मोहन गुप्ता, संतोष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, महेश साहू, बालमुकुंद कसेरा, पप्पू साहू, बच्चा कसेरा, चुनमुन, संतोष प्रसाद, सूरज शामिल हैं.

    AJSU Jamshedpur District President Kanhaiya Singh Jamshedpur District Administration jamshedpur news today Jamshedpur News Update Johar Live Sri Sri Public Durga Puja Committee Jamshedpur Two died in Jamshedpur idol immersion आजसू जमशेदपुर जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह जमशेदपुर जिला प्रशासन जमशेदपुर न्यूज अपडेट जमशेदपुर न्यूज टूडे जमशेदपुर प्रतिमा विसर्जन में दो की मौत जोहार लाइव श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समित जमशेदपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकल होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, घर-घर चलेगा अभियान
    Next Article युवक की कनपटी में सटाकर मारी गोली, सड़क पर औंधे मुंह पड़ा मिला शव

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.