Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार के नए इलाकों में दी कोरोना ने दस्तक, 38 में से 29 जिले चपेट में, मरीजों की संख्या 407 हुई
    बिहार

    बिहार के नए इलाकों में दी कोरोना ने दस्तक, 38 में से 29 जिले चपेट में, मरीजों की संख्या 407 हुई

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण लगातार नए-नए क्षेत्रों में पांव पसरता जा रहा है। यह राज्य के लगभग 76 फीसदी हिस्से तक पहुंच गई है तथा राज्य के राज्य के 38 जिलों में से 29 जिलों में संक्रमितों की पहुंच हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 407 तक पहुंच गई है जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।
    राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए कोरोना वायरस के संक्रमण दिन-प्रतिदिन नए क्षेत्रों में पांव पसार रहा है। राज्य के 38 जिलों में 29 जिलों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। कोरोना के मरीज अब बड़े शहरों के बाद छोटे शहरों में भी मिलने लगे हैं और इसने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
    सरकारी स्तर पर एक तरफ जहां कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में गुरुवार सुबह तक कोरोना मरीजों की संख्या 407 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित का पहला मरीज मुंगेर में पाया गया था, जहां आज की तिथि में सबसे अधिक 92 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावे पटना में 42, नालंदा में 35, रोहतास में 34 और सीवान में 30, बक्सर में 40 मरीज पाए गए हैं।
    इसके अलावे कैमूर व गोपालगंज में 18-18, बेगूसराय में 11, भोजपुर में 11, औरंगाबाद में 8, गया में 6, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपाारण व मधुबनी में 5-5, लखीसराय, अरवल, नवादा, सारण व जहानाबाद में 4-4, बांका में 3, वैशाली में 3, मधेपुरा में 2, दरभंगा में 5, सीतामढी में 6 तथा पूर्णिया, अररिया और शेखपुरा में एक-एक मामला सामने आया है।
    राज्य में मुंगेर और वैशाली में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य के लिए राहत की बात है कि अब तक 65 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इनमें सीवान के सबसे अधिक 22 लोग शामिल हैं।बिहार में अब तक 23,149 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
    स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह भी स्वीकार करते हुए कहा, “पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। उसकी वजह जो सामने आयी है कि पहले जो संक्रमित पाये गये थे, उनके ‘क्लोज कॉन्टैक्ट’, ‘सोशल कॉन्टैक्ट’ की ट्रेसिंग की गयी और सबके नमूने कर उनकी जांच की गयी, जिसके आधार पर कुछ संक्रमित पाए जा रहे हैं।”

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : जमुई में दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या
    Next Article रांची: हिंदपीढ़ी में एंबुलेंस पर हमला मामले में 4 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 5.32 लाख मतदाता, आज शाम थमेगा प्रचार

    October 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.